• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Battlegrounds Mobile India की भारत में धमाकेदार एंट्री, 50 लाख से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

Battlegrounds Mobile India की भारत में धमाकेदार एंट्री, 50 लाख से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

Battlegrounds Mobile India ने अपने Early Access चरण में 50 लाख डाउनलोड को पार कर लिया है, जो देश में सभी के लिए उपलब्ध है।

Battlegrounds Mobile India की भारत में धमाकेदार एंट्री, 50 लाख से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

जून के पहले सप्ताह तक इस गेम ने 2 करोड़ प्री-रजिस्ट्रेशन को पार कर लिया था।

ख़ास बातें
  • 9 महीने के इंतजार के बाद यूजर्स ने गेम के लिए दिखाया गजब का उत्साह।
  • 17 जून को बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया गया था गेम।
  • 18 जून को अर्ली एक्सेस फेज के तहत सभी के लिए उपलब्ध हो गया गेम।
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India ने अपने Early Access चरण में 50 लाख डाउनलोड को पार कर लिया है, जो देश में सभी के लिए उपलब्ध है। दक्षिण कोरियाई डेवलेपर Krafton ने इन-गेम नोटीफिकेशन के माध्यम से भारतीय खिलाड़ियों को धन्यवाद देने के लिए एक इनाम के साथ इस उपलब्धि को साझा किया है। यह गेम 17 जून को कुछ परीक्षकों के लिए ओपन बीटा में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध था और 18 जून को सभी के लिए खोल दिया गया। यह पहले ही 50 लाख डाउनलोड को पार कर चुका है। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया PUBG Mobile का भारतीय वर्जन  है जिसे पिछले साल सितंबर में देश में प्रतिबंधित कर दिया गया था।

Krafton ने प्रत्येक बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया खिलाड़ी को 50 लाख डाउनलोड के लिए धन्यवाद देते हुए एक क्लासिक क्रेट कूपन (Classic Crate Coupon) दिया है। इन-गेम इवेंट स्क्रीन पर '5M डाउनलोड गिफ्ट' नोटीफिकेशन दिखाई देता है जिसमें कहा गया है, “Thank you India! (भारत को शुक्रिया)। 5 मिलियन डाउनलोड का जश्न मनाते हुए, हम इस एक्स्ट्रा गिफ्ट के साथ अपना धन्यवाद भेजते हैं! कृपया आनंद लीजिए!" इस नोटीफिकेशन में खिलाड़ियों को एक मुफ्त कूपन का ईनाम मिलता है जिसका उपयोग वे एक क्लासिक क्रेट खोलने और रैंडम रिवॉर्ड प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं। गेम को डाउनलोड के लिए उपलब्ध हुए केवल दो दिन हुए हैं और पहला दिन सिर्फ बीटा टेस्टर्स के लिए था।

Krafton ने 17 जून को सीमित संख्या में यूजर्स के लिए बीटा टेस्टिंग को खोला और स्लॉट लगभग तुरंत भर गए। आप खेल के बारे में हमारे पहले इम्प्रेशन को चेक कर सकते हैं। बाद में इन्होंने घोषणा की कि Early Access बिल्ड अब सभी के लिए उपलब्ध है और बीटा प्रोग्राम में अधिक स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। Early Access चरण के दौरान शामिल होने वाले खिलाड़ियों को एक सप्लाई क्रेट कूपन, दो EXP कार्ड और एक 2x BP कार्ड मिलता है।

इतने सारे खिलाड़ियों का एकदम से इस गेम में कूद पड़ना कोई हैरानी की बात नहीं है। दरअसल PUBG Mobile के बैन होने के बाद इसके चाहने वाले काफी निराश थे और जब से Battlegrounds Mobile India की घोषणा हुई थी तब से ही गेमर्स को इसका बेसब्री से इंतजार था। 9 महीने के इंतजार के बाद इस तरह की प्रतिक्रिया मिलना काफी स्वाभाविक है। पिछले महीने की शुरुआत में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया ने गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन की शुरूआत की। इस महीने के पहले सप्ताह तक यह 2 करोड़ प्री-रजिस्ट्रेशन को पार कर गया। 50 लाख डाउनलोड का आंकड़ा इस गेम के लिए पहला मील का पत्थर साबित होने जैसा है। अभी तक यह गेम iOS डिवाइसेज पर उपलब्ध नहीं हो पाया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T फोन का प्राइस फिर लीक, 12GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा समेत 4 जून को है लॉन्च!
  2. ChatGPT बनेगा आपका बैंक अकाउंट मैनेजर! खर्चे, और बचत का रखेगा हिसाब, आए कमाल के फीचर्स
  3. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च होगा 50MP के 4 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  4. हवाई जहाज जितने बड़े 2 एस्टरॉयड आज आ रहे पृथ्वी के पास!
  5. 15 सेकेंड में कूलिंग करता है Xiaomi का नया AC, 3 हॉर्सपावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 35 हजार सस्ता मिल रहा Nothing का ये धांसू फोन, 50MP के 3 कैमरा, सबसे गजब डील
  7. Tesla ने भारत में लॉन्च किया मॉडल Y का प्रीमियम RWD वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  8. iPhone 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
  9. सबसे सस्ता! Vodafone Idea दे रही 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट वाले धांसू प्लान
  10. Vivo के पहले ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च, 75 घंटे की बैटरी, 58dB ANC फीचर से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »