Battlegrounds Mobile India का फर्स्ट इंप्रेशन: तो ऐसा है नया देशी PUBG Mobile

आइए जानते हैं कि Battlegrounds Mobile India का यह अर्ली एक्सेस बिल्ड (Beta) खेलने में कैसा है और पबजी मोबाइल की तुलना में इसमें कितने अंतर और समानताएं हैं।

Battlegrounds Mobile India का फर्स्ट इंप्रेशन: तो ऐसा है नया देशी PUBG Mobile

Battlegrounds Mobile India का Open Beta प्रोग्राम 17 जून को खोला गया था

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India को गुरुवार को सीमित लोगों के लिए खोला गया था
  • इस Beta वर्ज़न को हमने खेला है और यहां हमनें अपना फर्स्ट इंप्रेशन दिया है
  • नया गेम मामूली बदलावों के साथ PUBG Mobile के समान है
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India अर्ली एक्सेस गुरुवार को लाइव हो गया था, गेम को Google Play के जरिए Beta वर्ज़न में उपलब्ध कराया गया है। हम भी उन चुनिंदा भाग्यशाली लोगों में से एक रहे, जिन्हें यह अर्ली एक्सेस मिला, क्योंकि प्रोग्राम शुरू होने के कुछ ही समय में यह फुल हो गया था। हमें गेम को खेल कर देखा और यह स्पष्ट हो गया है कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया मामूली बदलावों के साथ PUBG Mobile ही है। कुछ लीक्स का कहना था कि गेम को 18 जून को रिलीज़ किया जाएगा, लेकिन अब ऐसा मुश्किल लगता है। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि KRAFTON Battlegrounds Mobile India के इस Beta स्टेज को कितने समय तक चलाएगा। आइए जानते हैं कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का यह अर्ली एक्सेस बिल्ड खेलने में कैसा है और पबजी मोबाइल की तुलना में इसमें कितने अंतर और समानताएं हैं।

यदि आप PUBG Mobile फैन हैं, तो जब आप अपने Android डिवाइस पर बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया खोलेंगे, तो आपकी पुरानी यादें ताज़ा हो जाएंगी। अपने पिछले पबजी मोबाइल अकाउंट के साथ लॉग इन करने या अकाउंट बनाने के बाद, आपको पबजी मोबाइल के समान होम स्क्रीन और बैकग्राउंड म्यूजिक मिलेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपने इन-गेम डेटा को पबजी मोबाइल से ट्रांस्फर भी कर सकते हैं। गेम आपसे यह भी पूछेगा कि क्या प्लेयर 18 वर्ष से अधिक है और क्या वह भारत में है, हालांकि, इस स्टेज पर आप बिना किसी वेरिफिकेशन की आवश्यकता के 'Yes' के साथ इसका उत्तर दे सकते हैं।
 
BMI

होम स्क्रीन पर आते ही हमने तुरंत Erangel मैप खोला और हमें एक सेफ गेमिंग को लेकर एक मैसेज देखने को मिला। इस मैसेज में बताया गया है कि Battlegrounds Mobile India केवल एक सिम्युलेशन है और इसका वास्तविक जीवन से कोई संबंध नहीं है। इसके अलावा इसमें लंबे समय तक गेम खेलने से बचने की बात भी कही गई है। यह मैसेज आपके हर एक गेम के शुरू होने से पहले दिखाई देगा। शायद यह प्लेयर को चिढ़ा भी सकता है, लेकिन सेफ गेमिंग और प्लेयर्स को लंबे समय तक गेम खेलने से रोखने के प्रयास के लिहाज से यह जरूरी भी है। अब, क्योंकि यह बीटा वर्ज़न सीमित लोगों के लिए खुला था, तो हमें मैच में भरपूर बॉट्स मिलें। यह PUBG Mobile के शुरुआती दिनों जैसा था।

Battlegrounds Mobile India में Erangel मैप PUBG Mobile के समान ही है, आपको एक समान कंट्रोल्स मिलते हैं और साथ ही परिचित हथियार व उपकरण भी। इस गेम का भारत के लिए एक्सक्लूसिव होने का एक फायदा यह है कि हमें गेम खेलने के दौरान किसी प्रकार का लैग, फ्रेम ड्रॉप या पिंग इश्यू झेलने को नहीं मिला। हालांकि, एक ही सर्वर पर वास्तविक प्लेयर्स के आने से अनुभव थोड़ा बदल सकता है।
 
BMI

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया पबजी मोबाइल के समान मैप, समान हथियार और गेमप्ले मैकेनिक्स लेकर आता है, सिवाय इसके कि इसे भारतीय प्लेयर्स के लिए डेवलप किया गया है। इसमें कुछ मामूली बदलाव मिलते हैं। अब ब्लड इफेक्ट को लाल से हरा कर दिया गया है। ऊपर बायीं ओर जहां यह 'Alive' प्लेयर्स की संख्या और आपके द्वारा 'Killed' किए गए प्लेयर्स की संख्या दिखाता है, अब 'Alive' और 'Finished' दिखाता है, शायद हिंसा और सुरक्षा को लेकर उठाया एक और कदम। आप बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में अपने सर्वर को खुद से नहीं चुन सकते, क्योंकि इस विकल्प को बंद कर दिया गया है। यह विकल्प भविष्य में उपलब्ध होगा या नहीं यह स्पष्ट नहीं है।

Battlegrounds Mobile India को हमने OnePlus 7 Pro में टेस्ट किया, जिसमें गेम ने कुल 6.06GB स्टोरेज लिया और यह वर्ज़न 1.4.0 पर था। इसने हमसे केवल फोन के स्टोरेज की परमीशन मांगी और यदि आप इन-गेम चैट का उपयोग करते हैं तो यह आपसे माइक्रोफोन की अनुमति भी मांगेगा। अभी तक KRAFTON ने गेम के रिलीज की तारीख साझा नहीं की है और यह स्पष्ट नहीं है कि यह ओपन बीटा में कब तक रहेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »