Battlegrounds Mobile India टेस्टिंग के लिए हुआ उपलब्ध

एक प्रेस स्टेटमेंट में, KRAFTON ने कहा है कि समय के साथ और अधिक बीटा टेस्टिंग स्लॉट खोले जाएंगे।

Battlegrounds Mobile India टेस्टिंग के लिए हुआ उपलब्ध

Battlegrounds Mobile India के लॉन्च के लिए पहले 18 जून तारीख बताई जा रही थी

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India आज सुबह टेस्टिंग के लिए उपलब्ध हुआ था
  • ओपन बीटा के खुलते ही Google Play पर प्रोग्राम फुल हो गया
  • अर्ली एक्सेस पाने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किया गेमप्ले वीडियो
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India आखिरकार खेलने के लिए उपलब्ध है। हालांकि सभी के लिए नहीं, बल्कि फिलहाल इसे सीमित लोगों के लिए बीटा वर्ज़न में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि समय के साथ टेस्टिंग के लिए अधिक स्लॉट खोले जाएंगे। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की घोषणा मई के पहले हफ्ते में की गई थी और 18 मई को इसे प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध कराया गया था।

KRAFTON ने Battlegrounds Mobile India के आधिकारिक Facebook पेज के जरिए साझा किया है कि गेम अर्ली एक्सेस या ओपन बीटा है और फैंस इसे डाउनलोड कर खेल सकते हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि बीटा केवल सीमित संख्या में उपलब्ध कराया गया, क्योंकि ओपन होने के तुरंत बाद यह प्रोग्राम Google Play पर फुल दिखाई दे रहा था। बीटा टेस्टिंग लिंक अब या तो एक 'इंटरनल सर्वर एरर' दिखाता है या उसमें एक मैसेज लिखा आता है, जो कहता है कि टेस्टिंग प्रोग्राम टेस्टर्स की अधिकतम संख्या तक पहुंच गया है।
 
BMI

एक प्रेस स्टेटमेंट में, KRAFTON ने कहा है कि समय के साथ और अधिक बीटा टेस्टिंग स्लॉट खोले जाएंगे। ट्विटर पर एक यूज़र, जिसे Battlegrounds Mobile India का अर्ली एक्सेस मिला है, ने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट साझा किया, जिससे पता चलता है कि गेम का साइज़ 721MB होगा। कई यूज़र्स ने ट्विटर पर अर्ली एक्सेस न मिलने की निराशा भी व्यक्त की।

MySmartPrice के इरशाद (Ershad Kaleebullah) ने Battlegrounds Mobile India का एक गेमप्ले वीडियो भी शेयर किया है। इससे गेम में हुए कुछ बदलावों का पता चलता है। अब गेम में खून के लाल इफेक्ट के बजाय हरा रंग है। इसके अलावा गेम में सुरक्षित गेमिंग को लेकर कुछ चेतावनियां भी डाली गई हैं। डेटा को PUBG Mobile से ट्रांस्फर किया जा सकता है। अर्ली एक्सेस में लॉग-इन करने के लिए एक ओटीपी की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा, गेम के मैप से लेकर सेटिंग्स तक, गेम काफी हद तक PUBG Mobile के समान ही है।

लीक्स का कहना था कि गेम 18 जून को लॉन्च होगा, लेकिन इस ओपन बीटा के एक दिन पहले रिलीज़ होने से यह तो साफ हो जाता है कि गेम 18 जून को लॉन्च नहीं होगा। फिलहाल डेवलपर द्वारा रिलीज़ डेट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ओपन बीटा का आज खुलना इस बात का अंदेशा जरूर देता है कि रिलीज़ में अभी थोड़ा और समय लग सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  6. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  7. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  9. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  10. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »