Digital Advertising

Digital Advertising - ख़बरें

  • Apple की कमाई बढ़ाने की तगड़ी प्लानिंग, यूजर्स को अब दिखाई देंगे और ज्यादा Ads!
    Apple ने पुष्टि की है कि वह App Store के सर्च रिजल्ट्स में नए ऐड प्लेसमेंट जोड़ने जा रहा है। अभी किसी भी सर्च पर सिर्फ एक ऐड सबसे ऊपर दिखता है, लेकिन 2026 से सर्च रिजल्ट्स के नीचे की तरफ भी विज्ञापन दिखाई देंगे। कंपनी के मुताबिक, App Store पर करीब 65 प्रतिशत ऐप डाउनलोड्स सर्च के बाद होते हैं, इसलिए डेवलपर्स को ज्यादा मौके देने के लिए यह कदम उठाया गया है। नए ऐड स्लॉट्स के लिए मौजूदा कैंपेन अपने आप एलिजिबल होंगे और बिलिंग मॉडल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • इस वर्ष गूगल का भारतीयों को 20,000 करोड़ रुपये के सायबरक्राइम से बचाने का टारगेट
    कंपनी ने भारत के लिए अपने विस्तृत सेफ्टी चार्टर को पेश किया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाले सिक्योरिटी के उपाय शामिल हैं जिनसे देश के लोग इस वर्ष 20,000 करोड़ रुपये तक के सायबरक्राइम्स से बच सकते हैं। लोगों को ठगने के लिए स्कैमर्स ने AI जेनरेटेड कंटेंट और डीपफेक का इस्तेमाल बढ़ाया है। पिछले वर्ष गूगल ने लगभग 24.7 करोड़ फ्रॉड वाले विज्ञापनों को हटाया था।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »