• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • एपल के CEO Tim Cook की भारी ‘सैलरी’ के खिलाफ इनवेस्टर्स से वोटिंग की अपील

एपल के CEO Tim Cook की भारी ‘सैलरी’ के खिलाफ इनवेस्टर्स से वोटिंग की अपील

प्रॉक्सी एडवायजरी फर्म ‘इंस्टीट्यूशनल शेयरहोल्डर सर्विसेज’ ने ऐपल इंक के निवेशकों से चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव ऑफ‍िसर ‘टिम कुक’ के पारिश्रमिक के खिलाफ वोटिंग का अनुरोध किया है।

एपल के CEO Tim Cook की भारी ‘सैलरी’ के खिलाफ इनवेस्टर्स से वोटिंग की अपील

इंस्टीट्यूशनल शेयरहोल्डर सर्विसेज ने टिम के इक्विटी अवॉर्ड और स्‍ट्रक्‍चर की चिंताओं का हवाला दिया गया था।

ख़ास बातें
  • Apple मार्च के पहले हफ्ते में अपनी सालाना शेयरहोल्डर मीटिंग आयोजित करेगा
  • टिम कुक ने साल 2021 में 3 मिलियन डॉलर (लगभग 20 करोड़ रुपये) सैलरी ली
  • इसके अलावा भी उन्‍होंने कई तरीकों से करोड़ों रुपये अपने मद में पाए
विज्ञापन
प्रॉक्सी एडवायजरी फर्म ‘इंस्टीट्यूशनल शेयरहोल्डर सर्विसेज' (ISS) ने ऐपल इंक के निवेशकों से चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव ऑफ‍िसर ‘टिम कुक' (Tim Cook) के पारिश्रमिक (remuneration) के खिलाफ वोटिंग का अनुरोध किया है। इसमें टिम के इक्विटी अवॉर्ड और स्‍ट्रक्‍चर की चिंताओं का हवाला दिया गया था। Apple मार्च के पहले हफ्ते में अपनी सालाना शेयरहोल्डर मीटिंग आयोजित करेगा। ISS ने बुधवार को लेटर में कहा कि ‘वित्त वर्ष 2011 में CEO कुक को दिए गए इक्विटी अवॉर्ड के डिजाइन के बारे में कई चिंताएं हैं। आधे अवॉर्ड में परफॉर्मेंस क्राइटेरिया की कमी है।'

रॉयटर्स के मुताबिक, टिम कुक ने साल 2021 में 3 मिलियन डॉलर (लगभग 20 करोड़ रुपये) सैलरी ली। इसके अलावा, उन्हें स्टॉक अवॉर्ड में 82.3 मिलियन डॉलर (लगभग 620 करोड़ रुपये) और ऐपल के टार्गेट को हासिल करने के लिए 12 मिलियन डॉलर (लगभग 90 करोड़ रुपये) दिए गए। इसके साथ ही कई और मदों में पैसे दिए गए। कुल मिलाकर, उन्होंने साल 2021 में 98.7 मिलियन डॉलर (लगभग 740 करोड़ रुपये) कमाए, जबकि एक साल पहले उन्होंने 14.8 मिलियन डॉलर (लगभग 110 करोड़ रुपये) कमाए थे।

लॉन्‍ग-टर्म इक्विटी प्‍लान के हिस्से के रूप में 2011 के बाद से उन्हें स्टॉक ग्रांट में 333,987 रेस्ट्रिक्‍टेड स्टॉक यूनिट्स मिलीं। साल 2023 में वह और भी यूनिट्स पाएंगे। ISS ने टिम कुक के साल 2021 के इक्विटी अवार्ड का मूल्य 75 मिलियन डॉलर (लगभग 560 करोड़ रुपये) रखा है। एक फाइलिंग के अनुसार, उनकी सैलरी कंपनी के औसत कर्मचारी से 1,447 गुना थी। Apple ने इस मामले में कमेंट करने से इनकार कर दिया। 

बात करें ऐपल की कुछ और परेशानियों की, तो अमेरिका में एक मुकदमे में दावा किया गया है कि अब तक बनाए गई हरेक Apple वॉच के मॉडल में "अनसेफ डिफेक्‍ट" है। यह दावा विशेषरूप से इस तथ्‍य के साथ किया गया है कि फूलने वाली बैटरी को समायोजित करने के लिए ऐपल वॉच में इंटरनल स्‍पेस नहीं है। कैलिफोर्निया की एक फेडरल कोर्ट में दर्ज की गई शिकायत में दावा है कि ऐपल वॉच में "अज्ञात और अनुचित रूप से खतरनाक सुरक्षा खतरा है।" केस में Apple वॉच से लेकर Apple वॉच सीरीज 6 तक के हर मॉडल का नाम है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह प्रस्तावित क्लास-एक्शन मुकदमा ऐपल वॉच के चार कस्‍टमर्स ने दायर किया है। इस शिकायत में एक कस्‍टमर की बांह पर आए गहरे स्लैश की फोटो को भी शामिल किया गया है। दावा है कि यह सब कथित तौर पर तब हुआ, जब यूजर की सीरीज 3 ऐपल वॉच स्क्रीन, अलग हो गई।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Tim Cook, ISS, Tim Cook Apple CEO, Apple shareholders
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »