Android मैसेजिंग ऐप पर आया स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर, लेकिन...

गूगल अलो के साथ लॉन्च हुआ 'स्मार्ट रिप्लाई' आपके मैसेज का जवाब खुद-ब-खुद 'सोचकर' आपको सुझाएगा। यह आपको आए मैसेज अपने हिसाब से पहचानकर, जवाब के विकल्प आपको दे देगा। साथ ही अगर आप इस सेवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो एंड्रॉयड मैसेज की सेटिंग्स में जाकर इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।

Android मैसेजिंग ऐप पर आया स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर, लेकिन...
ख़ास बातें
  • गूगल के एंड्रॉयड मैसेजेज़ ऐप में आया 'स्मार्ट रिप्लाई' फीचर
  • आपके 'मन की बात' सुझाव के तौर पर फोन पर लिखकर आ जाएगी
  • फीचर फिलहाल वर्चुअल नेटवर्क ऑपरेटर 'प्रोजेक्ट एफआई' यूजर के लिए ही
विज्ञापन
गूगल के एंड्रॉयड मैसेजेज़ ऐप में अब 'स्मार्ट रिप्लाई' फीचर आ गया है, जिससे आपके 'मन की बात' सुझाव के तौर पर आपके फोन पर लिखकर आ जाएगी। गूगल ने इस फीचर के संबंध में आधिकारिक तौर पर बुधवार को ऐलान किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित इस फीचर को कंपनी ने सितंबर 2016 में अपने मैसेजिंग ऐप गूगल अलो के साथ लॉन्च किया था। बता दें कि स्मार्ट रिप्लाई फीचर फिलहाल गूगल के वर्चुअल नेटवर्क ऑपरेटर 'प्रोजेक्ट एफआई'  के यूजर के लिए ही आया है। इसका दायरा कब बढ़ेगा, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। इस इंटेलिजेंट फीचर को लागू करने के लिए गूगल आपसे आपकी एसएमएस हिस्ट्री में प्रवेश करने की अनुमति लेगा।

यह घोषणा प्रोजेक्ट एफआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए की गई। गूगल अलो के साथ लॉन्च हुआ 'स्मार्ट रिप्लाई' आपके मैसेज का जवाब खुद-ब-खुद 'सोचकर' आपको सुझाएगा। यह आपको आए मैसेज अपने हिसाब से पहचानकर, जवाब के विकल्प आपको दे देगा। साथ ही अगर आप इस सेवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो एंड्रॉयड मैसेज की सेटिंग्स में जाकर इसे कभी भी बंद कर सकते हैं। यह फीचर अब गूगल अलो, जीमेल, गूगल असिस्टेंट के अलावा एंड्रॉयड मैसेजेज़ में भी शुरू हो गया है। लेकिन जैसा कि हमने आपको बताया कि इसका इस्तेमाल फिलहाल प्रोजेक्ट एफआई के यूज़र ही कर पाएंगे।

दरअसल, जीबोर्ड बीटा एपीके की रिसर्च के दौरान यह बात सामने आई थी कि स्मार्ट रिप्लाई जैसा कोई फीचर लॉन्च हो सकता है और अब इस खबर पर मुहर लग गई है। आपको बता दें कि इस फीचर की यह भी खासियत होगी कि यह किसी एक ऐप पर चलने के बजाय कई तरह के ऐप पर काम करने में सक्षम होगा। इसे अलो, एंड्रॉयड मैसेजेज़ और हैंगआउट के अलावा फेसबुक, मैसेंजर लाइट, व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर जैसे ऐप को भी सपोर्ट करते देखा गया है। कुछ सीमाओं के साथ इसका इस्तेमाल आप स्नैपचैट पर भी कर पाएंगे।

बता दें कि गूगल अलो पर भी यह फीचर आपकी पूरी चैट हिस्ट्री और डेटा हासिल करने की अनुमति लेता है। स्मार्ट रिप्लाई को लेकर काफी कुछ जानकारियां आना अभी बाकी हैं। इस तरह के ऐप में अभी गूगल के पास हैंगआउट, अलो और एंड्रॉयड मैसेजेज़ जैसे विकल्प हैं। इसके अलावा कंपनी तमाम ऐप पर तरह-तरह के फीचर देती रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smart Reply, Smart Reply feature, android, google

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »