गूगल अलो के साथ लॉन्च हुआ 'स्मार्ट रिप्लाई' आपके मैसेज का जवाब खुद-ब-खुद 'सोचकर' आपको सुझाएगा। यह आपको आए मैसेज अपने हिसाब से पहचानकर, जवाब के विकल्प आपको दे देगा। साथ ही अगर आप इस सेवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो एंड्रॉयड मैसेज की सेटिंग्स में जाकर इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।
गूगल पिछले कुछ समय से स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर पर काम कर रही है। और गूगल अलो के बेहतर वर्ज़न से पहले हमें इनबॉक्स बाय जीमेल के साथ इस फ़ीचर की एक झलक देखने को मिली थी। अब, गूगल आई/ओ 2017 में बुधवार को सीईओ सुंदर पिचाई ने ऐलान किया कि स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर को अब जीमेल में जारी किया जा रहा है।