Amazon Now ने ग्राहकों के लिए ₹200 तक के कैशबैक, फ्री डिलीवरी और प्लेटफॉर्म फीस माफ करने जैसे ऑफर्स शुरू किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Quick Commerce में Blinkit, Zepto और Instamart को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।
Photo Credit: Amazon India
Amazon Now ने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए कैशबैक और फ्री डिलीवरी ऑफर्स शुरू किए
Amazon अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस Amazon Now को तेजी से एक्सपेंड करने में जुटा है। इसी कड़ी में कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए कैशबैक ऑफर्स शुरू कर दिए हैं। अब कई यूजर्स को 399 रुपये से ज्यादा की खरीदारी पर 50 रुपये तक और 1,499 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर 200 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा कुछ यूजर्स को पहले कुछ ऑर्डर्स पर 300 रुपये से ज्यादा की खरीदारी करने पर 100 रुपये तक का एक्स्ट्रा कैशबैक भी दिया जा रहा है। इस बीच फ्री डिलीवरी और प्लेटफॉर्म फीस माफ करने जैसे ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon इन ऑफर्स के जरिए भारत के क्विक कॉमर्स बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है।
Moneycontrol से बातचीत में इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने बताया कि Amazon का मकसद फिलहाल प्रॉफिट कमाना नहीं, बल्कि ज्यादा से ज्यादा नए ग्राहकों को जोड़ना है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी की मजबूत फाइनेंशियल स्थिति उसे इस सेक्टर में लंबे समय तक बड़े निवेश करने की ताकत देती है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल Blinkit और Swiggy Instamart जैसी कंपनियों के लिए Amazon सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है।
कुछ दिन पहले Amazon ने ऐलान किया था कि वह Amazon Now सर्विस को देश के 300 से ज्यादा शहरों तक पहुंचाएगा। इसके बाद कंपनी के CEO Andy Jassy ने 2030 तक भारत में 13 अरब डॉलर के और निवेश की घोषणा की। इससे भारत में Amazon का कुल घोषित निवेश बढ़कर 48 अरब डॉलर हो जाएगा। हालांकि इस निवेश का बड़ा हिस्सा AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे Amazon को अपने अन्य बिजनेस, खासकर क्विक कॉमर्स, में भी तेजी से निवेश करने में मदद मिलेगी।
Amazon पहले ही 2,800 करोड़ रुपये निवेश कर Amazon Now के इंफ्रास्ट्रक्चर और माइक्रो-फुलफिलमेंट नेटवर्क को मजबूत करने का ऐलान कर चुका है। इससे साफ है कि कंपनी अब इस बिजनेस को सिर्फ टेस्ट नहीं कर रही, बल्कि बड़े स्तर पर विस्तार दे रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मई तक Amazon Now का हर डार्क स्टोर रोजाना करीब 600 से 700 ऑर्डर प्रोसेस कर रहा था। वहीं Blinkit के एक डार्क स्टोर पर औसतन 1,300 से ज्यादा, Zepto पर करीब 1,200, Flipkart Minutes पर 900-1,000 और Swiggy Instamart पर 1,034 ऑर्डर रोजाना प्रोसेस हो रहे थे। इसी वजह से Amazon फिलहाल कैशबैक और डिस्काउंट के जरिए ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने की कोशिश कर रहा है।
रिपोर्ट में एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि आने वाले महीनों में क्विक कॉमर्स सेक्टर में प्रतिस्पर्धा और बढ़ेगी। इसका फायदा ग्राहकों को ज्यादा कैशबैक, बेहतर ऑफर्स और पहले से तेज डिलीवरी के रूप में मिल सकता है। वहीं कंपनियों के लिए यह मुकाबला पहले से ज्यादा महंगा और चुनौतीपूर्ण होने वाला है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू