• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप

Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप

Amazon ने भारत में अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस Amazon Now को 300 से ज्यादा शहरों तक विस्तार देने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि यह उसका सबसे तेजी से बढ़ने वाला ई-कॉमर्स बिजनेस बन चुका है।

Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप

Photo Credit: Amazon India

Amazon Now सर्विस को भारत के 300 से ज्यादा शहरों तक ले जाने की तैयारी

ख़ास बातें
  • Amazon Now पहुंचेगी 300 से ज्यादा शहरों तक
  • ऑर्डर वॉल्यूम हर तिमाही में दोगुने होने का दावा
  • डिलीवरी पार्टनर्स के लिए Sammaan प्रोग्राम लॉन्च
विज्ञापन

Amazon ने भारत में अपने क्विक कॉमर्स बिजनेस को बड़े लेवल पर एक्सपेंड करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि वह Amazon Now सर्विस को देश के 300 से ज्यादा शहरों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। पिछले महीने ही Amazon ने बताया था कि उसकी यह सर्विस 100 शहरों तक पहुंच चुकी है। कंपनी के मुताबिक, Amazon Now भारत में उसके इतिहास का सबसे तेजी से बढ़ने वाला ई-कॉमर्स बिजनेस यूनिट बन गया है और इसके ऑर्डर वॉल्यूम हर तिमाही में दोगुने हो रहे हैं।

Amazon ने प्रेस रिलीज में बाताय कि इस एक्सपेंशन को सपोर्ट करने के लिए कंपनी अपने स्पेशलाइज्ड फुलफिलमेंट नेटवर्क को भी बढ़ाएगी। इसके तहत माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स और अर्बन फुलफिलमेंट सेंटर्स का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग स्पीड में डिलीवरी उपलब्ध कराना है।

कंपनी ने बताया कि Amazon Now के जरिए कुछ मिनटों से लेकर कुछ घंटों के भीतर हजारों रोजमर्रा के सामान डिलीवर किए जा सकेंगे। इनमें ग्रोसरी, फल-सब्जियां, फ्रोजन फूड, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स, फैशन आइटम्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, छोटे इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज और घरेलू सामान शामिल हैं। इसके अलावा एक मिलियन से ज्यादा प्रोडक्ट्स के लिए Same-Day Delivery और 40 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स के लिए Next-Day Delivery का ऑप्शन भी उपलब्ध होगा।

फिलहाल Amazon Now देश के 15 मेट्रो और नॉन-मेट्रो शहरों में उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक, इस सर्विस तक करीब 5 करोड़ ग्राहक पहुंच रखते हैं। बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, अमृतसर और कोची जैसे शहर पहले से इस नेटवर्क का हिस्सा हैं।

क्विक कॉमर्स नेटवर्क के विस्तार के साथ Amazon ने डिलीवरी पार्टनर्स के लिए "Sammaan" नाम का एक नया वेलफेयर प्रोग्राम भी शुरू किया है। यह पहल कंपनी के हाल ही में घोषित 300 मिलियन डॉलर निवेश का हिस्सा है, जिसे ऑपरेशन्स और डिलीवरी एसोसिएट्स की बेहतरी के लिए रखा गया है।

Amacon के मुताबिक, Sammaan प्रोग्राम के तहत डिलीवरी एसोसिएट्स के बच्चों को एजुकेशन स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके अलावा फाइनेंशियल इंक्लूजन प्रोग्राम्स, सरकारी योजनाओं में नामांकन, हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस कवरेज तथा ऑन-रोड सेफ्टी जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी। Amazon इस साल "Ashray" नाम के रेस्ट सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 250 तक पहुंचाने की योजना बना रही है। कंपनी का कहना है कि इन सुविधाओं का इस्तेमाल पूरे ई-कॉमर्स इंडस्ट्री के डिलीवरी वर्कर्स कर सकेंगे।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »