Flipkart Minutes

Flipkart Minutes - ख़बरें

  • ₹300 पर ₹100 कैशबैक! Amazon Now का बड़ा दांव, Blinkit-Zepto-Swiggy को देगा टक्कर
    Amazon ने अपनी Quick Commerce सर्विस Amazon Now के लिए नए कैशबैक ऑफर्स शुरू किए हैं। कई यूजर्स को 1,499 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर 200 रुपये तक और 399 रुपये से ज्यादा की खरीदारी पर 50 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। कुछ ग्राहकों को शुरुआती ऑर्डर्स पर 100 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी दिया जा रहा है। Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon इन ऑफर्स के जरिए Blinkit, Zepto और Swiggy Instamart जैसे प्रतिस्पर्धियों के बीच अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में Quick Commerce सेक्टर में प्रतिस्पर्धा और तेज होगी।
  • Nothing Independence Day Sale: स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स से लेकर अन्य डिवाइस पर डिस्काउंट
    Nothing Independence Day Sale में कंपनी स्मार्टफोन से लेकर ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और अन्य उत्पादों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। CMF Phone 2 Pro को सेल के दौरान 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। CMF by Nothing Buds Pro सेल के दौरान 2,799 रुपय में मिलेगा। CMF by Nothing Watch Pro की सेल के दौरान प्रभावी कीमत 3,499 रुपये हो जाएगी। CMF by Nothing 65 W GaN 3 A 3 Port Mobile Charger को 2,699 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Alcatel भारत में लॉन्च करेगी प्रीमियम फीचर्स वाले सस्ते फोन! Flipkart के साथ भागीदारी
    Alcatel भारत में जल्द ही अपने प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के साथ भागीदारी की है। कंपनी के ये नए स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट के क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म FK Minutes के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे। कंपनी भारत में अपनी उपस्थिति को विस्तार देना चाहती है। वह अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स की मदद से यूजर्स तक ज्यादा एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की पहुंच बढ़ाना चाहती है।
  • Blinkit, Zepto को चुनौती! Flipkart ने 17 मिनट में पहुंचा दिया iphone 15
    Flipkart की Minutes सर्विस से लोगों को फटाफट गैजेट डिलिवर हो रहे हैं। पिछले महीने इस सर्विस को बंगलूरू में लॉन्‍च किया गया था। गुरुग्राम और दिल्‍ली में भी यह आ गई है। सोशल मीडिया पर एक यूजर का दावा है कि उसे Iphone 15 की डिलिवरी मिनट्स से 8 मिनट में हो गई। Gadgets360 को मिनट्स इस्‍तेमाल कर चुकी एक कलीग ने बताया कि उनका ऑर्डर 17 मिनट में पहुंच गया।
  • Flipkart से ऑर्डर किया लैपटॉप, 13 मिनट में हो गया डिलीवर! देखें वायरल पोस्ट
    यूजर ने जब ऑर्डर प्लेस किया तो डिलीवरी समय 7 मिनट दिखाया गया।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »