TCS में 3 वर्षों में वर्कर्स के बराबर हो सकती है AI एजेंट्स की संख्या

क्लाउड कंप्यूटिंग के साथ IT इंडस्ट्री के बिजनेस में तेजी से हुई बढ़ोतरी की तुलना चंद्रशेखरन ने AI से करते हुए कहा कि इससे कंपनियों में वर्कफ्लो के डिजाइन और निर्णय लेने की प्रक्रिया में बदलाव हो रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जून 2026 21:56 IST
ख़ास बातें
  • TCS के लिए AI ग्रोथ का बड़ा जरिया बन रहा है
  • AI से सॉफ्टवेयर को डिवेलप और मेंटेन करने के प्रोसेस में बदलाव हो रहा है
  • TCS का चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट लगभग 13,718 करोड़ रुपये का रहा है

पिछले चार वर्षों में कंपनी के AI से जुड़े रेवेन्यू में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

पिछले कुछ वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) का दायरा बढ़ा है। देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर मेकर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के लिए AI ग्रोथ का बड़ा जरिया बन रहा है। कंपनी ने बताया है कि उसे क्लाइंट्स से AI को एक अलग टेक्नोलॉजी के टूल के तौर पर इस्तेमाल करने के बजाय इसे कोर बिजनेस ऑपरेशंस में शामिल करने से जुड़ी डिमांड मिल रही है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, TCS की एनुअल जनरल मीटिंग में कंपनी के चेयरमैन, N Chandrasekaran ने कहा कि IT इंडस्ट्री के लिए  AI एक बहुत महत्वपूर्ण मौका है। यह टेक्नोलॉजी में पिछले बड़े बदलावों से आगे निकल गया है। उन्होंने कहा कि भू-राजनितिक अस्थिरता और इकोनॉमिक उतार-चढ़ाव के बीच कंपनियां एफिशिएंसी, प्रोडक्टिविटी और मजबूती को प्रायरिटी दे रही हैं। इन कोशिशों में AI का महत्व बढ़ा है। चंद्रशेखरन ने बताया कि AI से सॉफ्टवेयर को डिवेलप और मेंटेन करने का तरीका बदल रहा है। इस प्रोसेस के कई हिस्सों में मानवीय कोशिश की मात्रा कम हुई है। 

क्लाउड कंप्यूटिंग के साथ IT इंडस्ट्री के बिजनेस में तेजी से हुई बढ़ोतरी की तुलना चंद्रशेखरन ने AI से करते हुए कहा कि इससे कंपनियों में वर्कफ्लो के डिजाइन और निर्णय लेने की प्रक्रिया में बदलाव हो रहा है। TCS का AI से जुड़ा रेवेन्यू लगभग 2.5 अरब डॉलर का हो गया है। पिछले चार वर्षों में इस रेवेन्यू में 22 प्रतिशत से अधिक की CAGR से बढ़ोतरी हुई है। TCS कई इंडस्ट्रीज में क्लाइंट्स के साथ AI प्लेटफॉर्म बनाने और बिजनेस प्रोसेसेज में AI को इंटीग्रेट करने के लिए कार्य कर रही है। देश में इसने कुछ सॉवरेन AI प्रोजेक्ट्स भी शुरू किए हैं। 

चंद्रशेखरन का अनुमान है कि एंटरप्राइसेज में AI एजेंट्स की हिस्सेदारी बढ़ेगी। कंपनी की वर्कफोर्स के समान AI एजेंट्स को लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया, "अगले तीन वर्षों में TCS में वर्कफोर्स के समान AI वर्कर्स की संख्या हो सकती है।" पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग 12 प्रतिशत बढ़ा है। TCS ने चौथी तिमाही में लगभग 13,718 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया है। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान तिमाही में यह आंकड़ा लगभग 12,224 करोड़ रुपये का था। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 9.64 प्रतिशत बढ़कर लगभग 70,698 करोड़ रुपये का रहा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.