• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Instagram में आपकी फोटो का हो सकता है गलत इस्तेमाल! Muse AI फीचर विवादों में, ऐसे करें इसे ऑफ

Instagram में आपकी फोटो का हो सकता है गलत इस्तेमाल! Muse AI फीचर विवादों में, ऐसे करें इसे ऑफ

Meta का नया AI फीचर Muse सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जानिए यह कैसे काम करता है, इसे लेकर प्राइवेसी विवाद क्यों हो रहा है और इसे बंद करने का तरीका।

Instagram में आपकी फोटो का हो सकता है गलत इस्तेमाल! Muse AI फीचर विवादों में, ऐसे करें इसे ऑफ

Photo Credit: AI Generated

Meta Muse AI फीचर Instagram यूजर्स के बीच प्राइवेसी विवाद का कारण बना

ख़ास बातें
  • Meta Muse AI फीचर को लेकर प्राइवेसी विवाद शुरू हुआ
  • फीचर Instagram की पब्लिक फोटो से AI इमेज बना सकता है
  • यूजर्स चाहें तो सेटिंग्स से इसे बंद कर सकते हैं
विज्ञापन

Meta ने हाल ही में Muse Image नाम का नया AI फीचर रोलआउट करना शुरू किया है। यह Meta Superintelligence Labs का पहला इन-हाउस AI इमेज जनरेशन मॉडल है, जिसे Meta AI ऐप के अलावा Instagram Stories और कुछ क्षेत्रों में WhatsApp के साथ इंटीग्रेट किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इसकी मदद से यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट, स्केच और फोटो की मदद से नई AI इमेज बना सकते हैं।

हालांकि, लॉन्च के कुछ घंटों के भीतर ही यह फीचर सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गया। X, Reddit और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर कई यूजर्स ने दावा किया कि अगर किसी व्यक्ति का Instagram अकाउंट Public है, तो दूसरे लोग उसके यूजरनेम का इस्तेमाल करके उसकी पब्लिक तस्वीरों को AI इमेज बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं। यही वजह है कि Meta Muse को लेकर प्राइवेसी पर सवाल उठने लगे हैं।

Meta Muse Image क्या है?
Muse Image एक AI Image Generator है, जिसे Meta Superintelligence Labs ने तैयार किया है। यह केवल टेक्स्ट से इमेज बनाने तक सीमित नहीं है। इससे यूजर;

  • Text Prompt से नई तस्वीर बना सकते हैं।
  • पुरानी फोटो को AI की मदद से एडिट कर सकते हैं।
  • Sketch बनाकर AI से उसे फाइनल इमेज में बदल सकते हैं।
  • एक से ज्यादा फोटो को मिलाकर नई तस्वीर तैयार कर सकते हैं।
  • Instagram Stories और Meta AI के जरिए सीधे AI इमेज जेनरेट कर सकते हैं।

विवाद क्यों हो रहा है?
सबसे बड़ा विवाद इस फीचर के पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट्स से जुड़ा है। कहा जा रहा है कि अगर किसी व्यक्ति का Instagram अकाउंट Public है और वह 18 साल या उससे अधिक उम्र का है, तो दूसरा यूजर AI Prompt में उसका @username लिखकर उसकी पब्लिक फोटो को AI इमेज बनाने के लिए रेफरेंस के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है। ऐसा करने पर अकाउंट ओनर को कोई नोटिफिकेशन भी नहीं मिलता।

वहीं, Meta का कहना है कि Private Accounts इस फीचर में शामिल नहीं हैं। 18 साल से कम उम्र वाले यूजर्स के अकाउंट भी डिफॉल्ट रूप से बाहर रखे गए हैं। AI इमेज पर "Content Seal" वॉटरमार्क लगाया जाता है।

इसके बावजूद आलोचकों का कहना है कि Opt-in की बजाय Opt-out मॉडल अपनाया गया है। यानी Public अकाउंट्स डिफॉल्ट रूप से शामिल हैं और अगर कोई नहीं चाहता कि उसकी तस्वीरें इस्तेमाल हों, तो उसे खुद जाकर सेटिंग बदलनी होगी। यही सबसे बड़ी प्राइवेसी चिंता बन गई है।

भारत सरकार भी कर सकती है जांच
मामला सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार ने भी कहा है कि वह Muse Image फीचर की जांच करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह भारतीय कानूनों और प्राइवेसी नियमों के अनुरूप है या नहीं।

Meta Muse Image को कैसे बंद करें?
अगर आप नहीं चाहते कि आपकी पब्लिक इंस्टाग्राम फोटेज का इस्तेमाल AI इमेज बनाने में हो, तो Instagram में यह सेटिंग बंद की जा सकती है।
स्टेप्स:

  • Instagram ऐप खोलें।
  • Profile पर जाएं।
  • Settings and Activity खोलें।
  • Sharing and Reuse सेक्शन में जाएं।
  • AI या Muse Image से जुड़ी Public Content Sharing सेटिंग को Off करें।
  • Posts और Reels दोनों के लिए यह ऑप्शन बंद करें (अगर उपलब्ध हो)।

एक बात का रखें ध्यान
Meta के मुताबिक, सेटिंग बंद करने के बाद आपकी पब्लिक पोस्ट्स का भविष्य में AI जनरेशन के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। हालांकि, अगर आपकी तस्वीरों का उपयोग पहले ही किसी AI इमेज में हो चुका है, तो वह अपने-आप हटेगा नहीं। साथ ही, Meta यूजर्स को यह भी नोटिफिकेशन नहीं भेजता कि उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल कब किया गया।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meta, Meta Muse, Instagram, AI, Privacy, Meta AI, Social Media, Tech News
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »