Lenovo के AI सर्वर्स होंगे मेड इन इंडिया

इसकी बेंगलुरु की लैब में हार्डवयर, फर्मवेयर और सॉफ्टवेयर सहित नए सर्वर प्लेटफॉर्म्स को डिवेलप और टेस्ट किया जाएगा

Lenovo के AI सर्वर्स होंगे मेड इन इंडिया

AI सर्वर्स की मैन्युफैक्चरिंग में ताइवान की बड़ी हिस्सेदारी है

ख़ास बातें
  • कंपनी की पुडुचेरी की फैक्टरी में ये सर्वर्स बनाए जाएंगे
  • इससे देश और इंटरनेशनल मार्केट की बढ़ती जरूरत को पूरा किया जा सकेगा
  • लेनोवो के पास अमेरिका, चीन और ताइवान में भी लैब मौजूद हैं
विज्ञापन
पर्सनल कंप्यूटर ( PC) बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल Lenovo ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्वर्स बनाने की शुरुआत की है। कंपनी ने बताया कि उसने पुडुचेरी की अपनी फैक्टरी में बड़े और पावरफुल कंप्यूटर्स बनाने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही  Lenovo ने बेंगलुरु में रिचर्स एंड डिवेलपमेंट (R&D) लैब भी शुरू की है। 

कंपनी ने एक स्टेटमेंट में बताया, "देश में Lenovo ने AI सर्वर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। यह टेक इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी की पुडुचेरी की फैक्टरी में एंटरप्राइज AI और GPU सर्वर्स बनाए जाएंगे। इससे देश और इंटरनेशनल मार्केट की बढ़ती जरूरत को पूरा किया जा सकेगा। इस फैक्टरी में होने वाली मैन्युफैक्चरिंग का 60 प्रतिशत से अधिक एशिया-पैसिफिक में एक्सपोर्ट के लिए होगा।" इस फैक्टरी में प्रत्येक वर्ष लगभग 50,000 AI रैक सर्वर्स और 2,400 हाई-एंड GPU यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। इससे Lenovo को AI सॉल्यूशंस के लिए अपनी सप्लाई चेन को मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी। 

इसकी बेंगलुरु की लैब में हार्डवयर, फर्मवेयर और सॉफ्टवेयर सहित नए सर्वर प्लेटफॉर्म्स को डिवेलप और टेस्ट किया जाएगा। लेनोवो के पास अमेरिका, चीन और ताइवान में भी लैब मौजूद हैं। AI सर्वर्स की मैन्युफैक्चरिंग में ताइवान की बड़ी हिस्सेदारी है। ताइवान में बने इस सर्वर्स का इस्तेमाल Amazon, Microsoft और Nvidia जैसी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां करती हैं। 

इस वर्ष की दूसरी तिमाही में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने AI फीचर्स वाले PC के मार्केट में 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल की है। दूसरी तिमाही में 88 लाख से अधिक AI PCs की इंटरनेशनल शिपमेंट की गई है। इस वर्ष की दूसरी छमाही में इन PC की बिक्री में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मार्केट रिसर्च फर्म Canalys की रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल के सिलिकॉन चिपसेट वाले Mac कंप्यूटर्स की AI PC शिपमेंट्स में 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। यह Windows AI कंप्यूटर्स की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, विंडोज AI PCs की शिपमेंट तिमाही-दर-तिमाही आधार पर लगभग 127 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस सेगमेंट में Lenovo के Yoga Slim और ThinkPad लैपटॉप्स का शेयर छह प्रतिशत का है। Dell ने अपने Inspiron, XPS और Latitude कंप्यूटर्स के साथ लगभग सात प्रतिशत का मार्केट शेयर हासिल किया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »