हैदराबाद में टेक स्टार्टअप कंपनी Equal भारत का पहले AI कॉल एसिस्टेंट EqualAI लॉन्च करने जा रही है।
Photo Credit: Pexels/Yan Krukau
एआई कॉल एसिस्टेंट यूजर्स की मदद करता है।
हैदराबाद में टेक स्टार्टअप कंपनी Equal भारत का पहले AI कॉल एसिस्टेंट EqualAI लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने घोषणा कर बताया कि यह 2 अक्टूबर से शुरू होगा। EqualAI सबसे पहले दिल्ली-एनसीआर में एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। यूजर्स इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर पाएंगे। इसके बाद कंपनी धीरे-धीरे मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी इसे लॉन्च करेगी। जल्द ही इसका iOS वर्जन भी पेश किया जाएगा। आइए EqualAI के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Equal का एआई कॉल एसिस्टेंट एक फ्री सर्विस होगी। जबकि ऐप के अन्य फीचर पेमेंट/मेंबरशिप के आधार पर उपलब्ध होंगे। Equal के फाउंडर और सीईओ केशव रेड्डी ने बताया कि कंपनी मार्च 2026 तक डेली 10 लाख यूजर्स तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर चल रही है। EqualAI कॉल का जवाब देता है और जरूरी, अति आवश्यक या प्रासंगिक हो तो यूजर तक पहुंचा देता है। रोजाना कई अनजान कॉल आते हैं, जिनमें स्पैम, स्कैम, डिलीवरी और टेलीमार्केटिंग वगैरह शामिल हैं। कई कॉल्स को इग्नोर कर दिया जाता है,जबकि कुछ को उठा लिया जाता है, जिससे काफी परेशान हो जाती है। आमतौर पर लोग कॉल खत्म होने का इंतजार करते हैं और मौजूदा ऐप्स पर कॉल करने वाले के बारे में पता लगाते हैं। लेकिन ऐप पर सिर्फ नाम के अलावा और कोई जानकारी नहीं मिलती है। अब EqualAI इस समस्या का समाधान अलग तरीके से कर रहा है।
जब कोई फोन कॉल आती है तो EqualAI सिस्टम उसे यूजर्स के लिए उठाता है। यूजर्स को एक नोटिफिकेशन मिलती है कि एक लाइव कॉल चल रही है। ऐप आपकी स्क्रीन को टेक ऑवर करता है। AI व्यक्ति से बात करता है, लेकिन आप एआई को मैसेज देने के लिए डायरेक्शन दे सकते हैं या फिर आप कॉल उठा सकते हैं। यह पूरी तरह यूजर पर निर्भर करता है। अगर यूजर कॉल नहीं उठाते हैं तो यह मैसेज को ले लेगा और इसे एक समरी/रिकॉर्डिंग के तौर पर यूजर्स को भेज देगा, जिसको बाद में रिव्यू किया जाएगा। यह आपके लिए बहुत अच्छी समरी तैयार करती है। जरूरी होने पर यह कॉल को यूजर से कनेक्ट कर देगा। इसलिए यह कॉल को स्क्रीन करता है और अगर यह जरूरी है तो कॉल को कनेक्ट कर देता है।
ऑनलाइन क्राइम और साइब फ्रॉड के बढ़ते दौर में यह एआई एसिस्टेंट आ रहा है। कंपनी इस ऐप के जरिए यूजर्स के लिए कॉल अनुभव को बेहतर बनाना चाहती है। ऐप सिर्फ चीजों को देखता नहीं है, बल्कि एक्शन भी लेता है। इस सिस्टम की खासियत यह है कि अगर इसे डायरेक्शन के तौर पर 'लीव एट गेट' पर क्लिक किया जाता है तो यह कॉल करने वाले को वॉइस कमांड से ऐसा करने का निर्देश देता है। यह एक लाइव कंवर्सेशनल AI है। यूजर्स कॉल करने वाले व्यक्ति से बात नहीं करते हैं, बल्कि AI को बात करने के लिए मैसेज भेजते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999