AI से बहुत से लोगों की जॉब जाने का खतराः Geoffrey Hinton

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एक्सपर्ट्स में शामिल Geoffrey Hinton ने जॉब मार्केट और समाज पर AI के असर को लेकर चिंता जताई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 मई 2024 15:45 IST
ख़ास बातें
  • इससे इनकम में असमानता बढ़ जाएगी
  • Hinton ने कहा कि इससे समाज को नुकसान होगा
  • अगले कुछ वर्षों में AI का इंटेलिजेंस में इस्तेमाल बढ़ सकता है

इससे पहले Hinton ने बताया था कि AI चैटबॉट्स काफी खतरनाक हो सकते हैं

पिछले कुछ वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। इसके फायदों के साथ ही बहुत से नुकसान भी सामने आए हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एक्सपर्ट्स में शामिल Geoffrey Hinton ने जॉब मार्केट और समाज पर AI के असर को लेकर चिंता जताई है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में Hinton के हवाले से बताया गया है कि AI से कई जॉब्स का नुकसान हो सकता है और इससे इनकम में असमानता बढ़ जाएगी। उनका मानना है कि AI से वेल्थ और प्रोडक्टिविटी में बढ़ोतरी होगी लेकिन इकोनॉमी से जुड़े बेनेफिट्स मुख्यतौर पर धनी लोगों को मिलेंगे। इससे वे लोग पीछे रह जाएंगे जिनकी जॉब्स को ऑटोमेशन ने छीन लिया है। Hinton ने कहा कि इससे समाज को नुकसान होगा। रोजगार पर AI के नकारात्मक प्रभावों को घटाने के लिए Hinton ने यूनिवर्सल बेसिक इनकम (UBI) को लागू करना महत्वपूर्ण बताया है। UBI से सरकार सभी लोगों को एक बेसिक सैलरी उपलब्ध कराएगी और इसमें उनकी वित्तीय स्थिति को नहीं देखा जाएगा। 
Advertisement

पिछले वर्ष तक अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google में जॉब करने वाले Hinton ने कहा कि उन्होंने ब्रिटेन की सरकार को यह बताया है कि UBI एक अच्छा आइडिया है। Hinton चाहते थे कि वह बिना रेगुलेशन वाले AI के खतरों को लेकर स्वतंत्रता के साथ बात करें और इसी कारण से उन्होंने पिछले वर्ष गूगल को छोड़ने का फैसला किया था। AI को लेकर उनकी आशंकाएं जॉब्स के नुकसान से कहीं आगे हैं। इससे पहले Hinton ने बताया था कि AI चैटबॉट्स काफी खतरनाक हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि ये चैटबॉट्स आगामी वर्षों में मनुष्यों से अधिक बुद्धिमान बन सकते हैं और इनका अपराधी गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Hinton की एक बड़ी चिंता डिफेंस सेक्टर में AI टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से जुड़ी है। उनका अनुमान है कि अगले कुछ वर्षों में AI का इंटेलिजेंस में इस्तेमाल बढ़ सकता है और ये सिस्टम खुद फैसले कर सकते हैं। ये बहुत से महत्वपूर्ण ठिकानों पर नियंत्रण करने का प्रयास भी कर सकते हैं। इससे बड़ा नुकसान होने की आशंका है। Hinton की इन चेतावनियों से सरकारों के लिए इस टेक्नोलॉजी की रेगुलेटरी और नैतिक चुनौतियों से निपटने के लिए तुरंत कदम उठाने की जरूरत दिख रही है। A
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.