Siemens का मानना है कि इस टूल से इंजीनियर्स को सिस्टम से जुड़ी जटिल समस्याओं और इनोवेशन पर ध्यान देने के लिए अधिक समय मिल सकेगा। इसके परफॉर्मेंस के आंकड़े मैनुअल वर्कफ्लो क साथ तुलना पर आधारित हैं
Photo Credit: Reuters
देश में 16 से अधिक कस्टमर्स के साथ इस टूल का परीक्षण किया गया है
बड़ी इंजीनियरिंग कंपनियों में शामिल Siemens ने भारत में अपना Eigen Engineering Agent लॉन्च किया है। यह नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) टूल कम मैनुअल कोशिशों के साथ इंजीनियरिंग से जुड़े कार्यों का ऑटोमेशन कर सकता है। Siemens ने बताया है कि यह सिस्टम इंजीनियरिंग के वास्तविक माहौल के लिए कारगर है और PLC कोडिंग, HMI विजुलाइजेशन और डिवाइस कन्फिग्रेशन जैसे फंक्शंस को पूरा कर सकता है।
देश में 16 से अधिक कस्टमर्स के साथ Siemens के इस टूल का परीक्षण किया गया है। Siemens ने बताया है कि इससे वर्कफ्लो को मैनुअल तरीकों की तुलना में दो से पांच गुणा तेजी से पूरा किया जा सकता है। इसक साथ ही सॉल्यूशन की क्वालिटी में 80 प्रतिशत तक और इंजीनियरिंग एफिशिएंसी में 50 प्रतिशत तक सुधार हो सकता है। यह एजेंट कई स्टेप में रीजनिंग और खुद सुधार कर ऑटोमैटिक तरीके से कार्यों को करता है। यह इंजीनियरिंग सिस्टम्स के अंदर चलाया जाता है और प्रत्येक प्रोजेक्ट के कॉन्टेक्स्ट और लिमिट्स को ध्यान में रखता है।
Siemens का मानना है कि इस टूल से इंजीनियर्स को सिस्टम से जुड़ी जटिल समस्याओं और इनोवेशन पर ध्यान देने के लिए अधिक समय मिल सकेगा। इसके परफॉर्मेंस के आंकड़े मैनुअल वर्कफ्लो क साथ तुलना पर आधारित हैं। Siemens ने इस एजेंट का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों के उदाहरण भी शेयर किए हैं। इनमें फ्लेक्सिबल पैकेजिंग इंडस्ट्री के लिए प्रिंटिंग और कन्वर्टिंग मशीनरी बनाने वाली Pelican Rotoflex भी शामिल है। Pelican Rotoflex ने कोड जेनरेशन, डॉक्युमेंटेशन और समस्याओं के समाधान के लिए इस एजेंट को Siemens के TIA पोर्टल के साथ इंटीग्रेट किया है। इससे कंपनी को बार-बार किए जाने वाले कार्य को घटाने, मशीनों को कस्टमाइज करने और इंजीनियरिंग की प्रोडक्टिविटी में सुधार करने में सहायता मिल रही है।
Siemens India Innovation Day के सातवें एडिशन में प्रदर्शित किए गए 40 से अधिक इंडस्ट्रियल AI इनोवेशंस में Eigen Engineering Agent भी शामिल था। इस इवेंट की थीम 'AI for the Real World' थी। इसमें इंडस्ट्री से जुड़े लगभग 500 सीनियर एग्जिक्यूटिव्स, कस्टमर्स और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स शामिल हुए हैं। इस इवेंट में बिजनेस में प्रोडक्टिविटी और एनर्जी एफिशिएंसी में सुधार के लिए AI, सॉफ्टवेयर और ऑटोमेशन के इस्तेमाल पर चर्चा और इससे जुड़े डिमॉन्स्ट्रेशन दिए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent
Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश