Vivo V80 FE की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा
Photo Credit: Vivo
इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Vivo V80 FE के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Turbo दिया जाएगा। Vivo V80 FE में 6.59 इंच फुल HD+ (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। Vivo V80 FE में 7,000 mAh की बैटरी दी जाएगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Vivo ने बताया है कि चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Vivo V80 FE को जल्द लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन में हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल है। इसमें Zeiss-ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट होगी। Vivo V80 FE के लिए दो कलर्स के ऑप्शन मिलेंगे।
Vivo की फिलिपींस की वेबसाइट पर हाल ही में आगामी स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। इस लिस्टिंग से Vivo V80 FE के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन के लिए Sparkling Gold और Chill Green कलर्स के विकल्प होंगे। डुअल SIM वाला यह स्मार्टफोन Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलेगा। Vivo V80 FE में 6.59 इंच फुल HD+ (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट में 2.06 GHz पर क्लॉक्ड चार एफिशिएंसी कोर्स और 2.6 Hz की पीक क्लॉक स्पीड वाले चार परफॉर्मेंस कोर्स हैं।
इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। Vivo V80 FE में 7,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। Vivo का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 17.6 घंटे की नेविगेशन या लगभग 38 घंटे के टॉक टाइम की पेशकश करेगी। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे