• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • दिल्ली के लोग सबसे ज्यादा भुलक्कड़, Uber इंडिया 'लॉस्ट एंड फाउंड' इंडेक्स में खुलासा

दिल्ली के लोग सबसे ज्यादा भुलक्कड़, Uber इंडिया 'लॉस्ट एंड फाउंड' इंडेक्स में खुलासा

Uber ने इन-ऐप ऑप्शन भी शेयर किए जो राइडर के लिए उपलब्ध हैं जो अपने Uber राइड के दौरान सामान भूल गए थे।

दिल्ली के लोग सबसे ज्यादा भुलक्कड़, Uber इंडिया 'लॉस्ट एंड फाउंड' इंडेक्स में खुलासा

Photo Credit: Unsplash/Viktor Avdeev

Uber इंडिया ने 'लॉस्ट एंड फाउंड' इंडेक्स जारी किया है।

ख़ास बातें
  • Uber ने 'लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स' 2024 एडिशन जारी किया है।
  • Uber के लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स में दिल्ली भुलने के मामले में नंबर 1 है।
  • Uber में खोने के मामले में फोन, बैग, वॉलेट और कपड़े सबसे ऊपर हैं।
विज्ञापन
Uber के 'लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स' के 2024 एडिशन के अनुसार, दिल्ली के यात्री सबसे ज्यादा भूलने वाले होते हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब कंपनी ने सर्वे से इनसाइट और डाटा जारी किया, जिसका उद्देश्य राइडर को यह जानकारी देना था कि वे अपनी Uber ट्रिप के दौरान क्या खोए हैं। कंपनी ने इन-ऐप ऑप्शन भी शेयर किए जो राइडर के लिए उपलब्ध हैं जो अपने Uber राइड के दौरान सामान भूल गए थे।


कौन से शहर सबसे ज्यादा भुलक्कड़


दिल्ली भूलने के मामले में नंबर वन पर है, मुंबई दूसरे स्थान पर है जबकि बेंगलुरु तीसरे नंबर पर है। हैदराबाद चौथा सबसे भुलक्कड़ शहर और पुणे 5वें स्थान पर है।


Uber में सबसे ज्यादा खोया हुआ सामान


सर्वे के अनुसार, पूरे भारत में Uber में खोने के मामले में फोन, बैग, वॉलेट और कपड़े सबसे ऊपर हैं। इसके बाद पानी की बोतल और चाबी जैसा जरूरी सामान आता है। Uber राइड के दौरान राइडर चश्मा और ज्वेलरी जैसे सामान भी भूल गए थे।


ट्रिप के दौरान खोया हुआ अनोखा सामान


सर्वे के अनुसार, यूकुलेले, एक सिक्का संग्रह, प्रसाद और हेयर ट्रिमर जैसी अनोखी चीजें भी राइडर भूल गए थे। कुछ ने अपने उबर राइड में पासपोर्ट, बैंक और बिजनेस पेपर्स जैसे डॉक्युमेंट्स भी छोड़ दिए।
 

सबसे ज्यादा कब भूलते हैं यूजर्स


सर्वे के अनुसार, शनिवार और शाम को लगभग 7 बजे Uber में राइडर्स द्वारा अपना सामान भूलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। यह खुलासा हुआ कि फेस्टिवल सीजन जैसे दिवाली के दौरान Apple डिवाइस सबसे ज्यादा खोया हुआ सामान है।

Uber ने 'लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स' पर क्या कहा सेंट्रल ऑपरेशंस के हेड नितीश भूषण ने कहा कि “हम सभी राइड करते रहे हैं और हम सभी के साथ ऐसा हुआ जब हमें अचानक पता चला कि हम एक कीमती वस्तु या अन्य कीमती सामान भी कैब में भूल गए। Uber के साथ आपके पास ऐप में कुछ स्टेप्स को फॉलो करके खोए हुए सामान को वापस पाने का प्रयास का ऑप्शन है। हम मानते हैं कि हर बार Uber राइड करते हुए राइडर हम पर कितना भरोसा करते हैं। ऐसे में हमें लगा कि खोया हुआ सामान वापस पाने के तरीके की जानकारी देने का समय है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Uber, Uber lost and found, Delhi
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »