• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री

GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री

GST में कटौती के बाद डिशवॉशर की कीमतों में कमी आई है और 2026 में इसकी बिक्री 49 फीसदी बढ़ी है। कंपनियां अब कड़ाही, मसाले के दाग और प्रेशर कुकर जैसे भारतीय बर्तनों के लिए मशीनों को तैयार कर रही हैं।

GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री

Photo Credit: Glen

GST कटौती के बाद भारतीय किचन में तेजी से बढ़ रही Dishwasher की मांग

ख़ास बातें
  • GST कटौती के बाद डिशवॉशर की कीमत ₹7,500 तक घटी
  • 2026 की पहली छमाही में बिक्री 49 फीसदी बढ़ी
  • अब कड़ाही और प्रेशर कुकर के लिए भी मिलेंगे फीचर
विज्ञापन

भारत में डिशवॉशर को लंबे समय तक ऐसा घरेलू उपकरण माना जाता रहा है, जिसकी जरूरत सिर्फ बड़े शहरों और कुछ खास परिवारों तक सीमित है। लेकिन पिछले एक साल में तस्वीर तेजी से बदलती दिख रही है। GST में कटौती के बाद डिशवॉशर की कीमत कम हुई है और अब कंपनियां इन्हें भारतीय किचन और यहां इस्तेमाल होने वाले बर्तनों के हिसाब से भी तैयार कर रही हैं। इसका असर बिक्री पर भी दिख रहा है। 2026 की पहली छमाही में डिशवॉशर की बिक्री सालाना आधार पर 49 फीसदी बढ़ी है। खास बात यह है कि अब टियर-2 शहरों से भी इसकी मांग तेजी से आ रही है।

ET के मुताबिक, सरकार ने 22 सितंबर 2025 से डिशवॉशर पर GST को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया था। इसके बाद कंपनियों ने डिशवॉशर की कीमतों में करीब ₹4,500 से ₹7,500 तक की कमी की। अब बाजार में डिशवॉशर की शुरुआती कीमत करीब ₹25,000 बताई जा रही है। कीमत कम होने से यह प्रोडक्ट पहले के मुकाबले ज्यादा लोगों की पहुंच में आया है।

इसका असर बिक्री के आंकड़ों में भी देखने को मिला है। 2026 के पहले छह महीनों में डिशवॉशर की बिक्री में 49 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं 15-प्लेस सेटिंग वाले ज्यादा क्षमता के मॉडल की बिक्री में 137 फीसदी का उछाल आया। यानी ग्राहक अब बड़े आकार वाले डिशवॉशर में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

डिशवॉशर की बढ़ती बिक्री की एक खास बात यह है कि अब इसकी मांग सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही। रिपोर्ट के अनुसार, टियर-2 शहरों की हिस्सेदारी कुल यूनिट बिक्री में करीब 30 फीसदी तक पहुंच गई है। यह इस कैटेगरी के लिए बड़ा बदलाव है, क्योंकि पहले डिशवॉशर की मांग मुख्य रूप से बड़े शहरों से आती थी।

इसके बावजूद भारत में डिशवॉशर की पहुंच अभी काफी कम है। मौजूदा समय में करीब 0.5 फीसदी भारतीय घरों में ही डिशवॉशर होने का अनुमान है। इसके मुकाबले अमेरिका और पश्चिमी यूरोप में डिशवॉशर की पहुंच करीब 70 से 75 फीसदी घरों तक बताई गई है। यानी भारत में इस कैटेगरी के लिए अभी काफी बड़ा बाजार मौजूद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »