• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Uber पर लगा 28,000 रुपये का जुर्माना, ड्राइवर ने ग्राहक से वसूले थे 27 रुपये ज्यादा

Uber पर लगा 28,000 रुपये का जुर्माना, ड्राइवर ने ग्राहक से वसूले थे 27 रुपये ज्यादा

चंडीगढ़ के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने Uber इंडिया पर 28 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

Uber पर लगा 28,000 रुपये का जुर्माना, ड्राइवर ने ग्राहक से वसूले थे 27 रुपये ज्यादा

Photo Credit: Unsplash/Viktor Avdeev

Uber एक ऐप बेस्ड राइड बुकिंग प्लेटफॉर्म है।

ख़ास बातें
  • कमीशन ने Uber इंडिया पर 28 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
  • कमीशन ने उबर को शिकायत करने वाले ऋत्विक गर्ग को 27 रुपये वापस करने को कहा
  • कमीशन ने 5 हजार रुपये मुआवजे के तौर पर उबर को ग्राहक को देने को कहा।
विज्ञापन
अक्सर लोगों के साथ ऐसा हो जाता है कि कैब या अन्य राइड पर ड्राइवर ने ज्यादा पैसे चार्ज कर लिए। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें ऐसा करने पर कंपनी को तगड़ा जुर्माना देना पड़ा। चंडीगढ़ के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने Uber इंडिया पर 28 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, क्योंकि उनके ड्राइवर ने चंडीगढ़ में राइड के लिए एक ग्राहक से 27 रुपये ज्यादा लिए थे।

कमीशन ने उबर इंडिया को शिकायत करने वाले ऋत्विक गर्ग को 27 रुपये वापस करने, जो उससे अधिक लिया गया था, साथ ही 5 हजार रुपये मुआवजे के तौर पर और 3 हजार रुपये मुकदमे की लागत के तौर पर देने का निर्देश दिया। कमीशन ने कहा कि "ऐसे सर्विस प्रोवाइडर पर नजर रखने के लिए सख्ती से निपटने की जरूरत है जो समय पर वादों, भरोसों और प्रतिबद्धताओं को तोड़ते हैं।" शिकायत करने वाले को मुआवजे और मुकदमे में खर्च के तौर देने वाली राशि के अलावा कमीशन के उपभोक्ता कानूनी सहायता खाते में मुआवजे के तौर पर कम से कम 20,000 रुपये जमा करने होंगे। 

पंजाब में मंडी गोबिंदगढ़ के रहने वाले ऋत्विक गर्ग ने कहा कि 19 सितंबर, 2022 को उन्होंने उबर ऐप के जरिए उबर कैब सर्विस के साथ सेक्टर 21ए, चंडीगढ़ से मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स सेक्टर 13, चंडीगढ़ तक एक मोटो कनेक्ट राइड बुक की थी।

राइड के लिए कैब ड्राइवर का नाम कैलाश था और और बुकिंग के समय किराया लगभग 53 रुपये दिखाया गया था, लेकिन ड्राइवर ने राइड खत्म होने पर 80 रुपये ले लिए। गर्ग ने कहा कि उन्होंने 22 सितंबर, 2022 को कानूनी नोटिस भेजकर और फिर मेल करके उबर इंडिया के सामने इस मामले को रखा लेकिन उनकी शिकायत का समाधान नहीं मिला। बाद में शिकायत को आगे बढ़ाया गया और कमीशन ने मामले की सुनवाई करते हुए रिकॉर्ड देखने के बाद कहा कि यह पूरी तरह से साफ है कि उबर इंडिया के नोटिस में है कि शिकायत करने वाले यूजर से 27 रुपये ज्यादा वसूले गए थे, लेकिन इस मामले में ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उबर इंडिया द्वारा कोई जांच रिपोर्ट रिकॉर्ड पर नहीं रखी गई थी।

कमीशन की सलाह है कि इस प्रकार के वाहन के ड्राइवर की सर्विस लेने से पहले यह जानना उबर इंडिया का दायित्व है कि उसका व्यवहार सामान्य है और आक्रामक तो नहीं है। उबर इंडिया को ऐसे ड्राइवर को कुछ ट्रेनिंग देनी चाहिए या कुछ नियम बनाना चाहिए। आगे कहा गयाय कि शिकायत करने वाला या कोई अन्य व्यक्ति उबर और उसके ड्राइवरों के बीच कॉन्ट्रैक्ट की जटिलता को नहीं जानता है। कमीशन ने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति किसी जानी-मानी या ब्रांडेड कंपनी के जरिए ऑनलाइन सर्विस का लाभ उठाता है तो वह उस ब्रांडेड कंपनी के साथ जुड़ता है न कि ब्रांडेड सर्विस प्रोवाइडर के पीछे साझेदार के साथ जुड़ता है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Uber, Cab Booking, Ride, Chandigarh, Punjab
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »