12 महीने तक योग्य कस्टमर्स को हाई स्पीड इंटरनेट, ओटीटी, मनोरंजन के साथ यह धांसू बेनिफिट मिलने वाला है।
Photo Credit: Jio
12 महीने तक योग्य कस्टमर्स को हाई स्पीड इंटरनेट, ओटीटी, मनोरंजन के साथ यह धांसू बेनिफिट मिलने वाला है।
JioHome यूजर्स के लिए रिलायंस जियो ने एक धमाकेदार ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी 10वीं वर्षगांठ के मौके पर एक खास ऑफर दिया है जिसमें यूजर को Amazon Prime का एक साल का लाइट सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। यानी 12 महीने तक योग्य कस्टमर्स को हाई स्पीड इंटरनेट, ओटीटी, मनोरंजन के साथ यह धांसू बेनिफिट मिलने वाला है। आइए जानते हैं प्लान कैसे करवा सकते हैं एक्टिवेट, और कौन से यूजर्स के लिए मान्य होगा ये ऑफर!
Reliance Jio ने JioHome यूजर्स के लिए अपनी दसवीं सालगिरह पर धमाकेदार ऑफर दिया है। कंपनी के 30 Mbps और 100 Mbps वाले खास थ्री-इन-वन JioHome प्लान्स के साथ यह बेनिफिट आता है। इसमें नए और मौजूदा कस्टमर्स को 1 साल के लिए Amazon Prime Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। योग्य ग्राहकों को 12 महीनों के लिए Amazon Prime Lite (via) मेंबरशिप बिना किसी अतिरिक्त खर्च के मिलेगी। इसके तहत यूजर को Prime Video का एक्सेस तो मिलेगा ही, साथ ही Amazon पर शॉपिंग के दौरान फास्ट फ्री डिलीवरी सुविधा भी मिलेगी।
Jio ने इस ऑफर का रोलआउट शुरू कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह चरणबद्ध तरीके से योग्य कस्टमर्स तक पहुंचेगा। आने वाले दो हफ्तों में यह लगभग सभी योग्य यूजर्स तक पहुंचने की बात कही गई है।
कंपनी ने कहा है कि JioHome के 30 Mbps और 100 Mbps वाले 3-इन-1 प्लान पर यह नया कॉम्प्लिमेंट्री Amazon Prime Lite ऑफर दिया जा रहा है। बता दें कि JioHom प्लान एक ही सब्सक्रिप्शन में TV, OTT एंटरटेनमेंट और WiFi की सुविधा देते हैं।
इसके तहत कई भाषाओं में 1,000 से ज्यादा डिजिटल और HD TV चैनलों का ऐक्सेस मिलता है। साथ ही कैच-अप TV फीचर भी दिया गया है। Jio सेट-टॉप बॉक्स के जरिए 12 से 15 स्ट्रीमिंग ऐप्स जैसे Netflix, Prime Video, JioHotstar और SonyLIV का एक्सेस यूजर को मिलता है। साथ ही एक मोबाइल ऐप JioHome App के नाम से आता है जिसका इस्तेमाल आपके स्मार्ट TV को कंट्रोल करने, होम WiFi नेटवर्क को मैनेज करने, पेरेंटल कंट्रोल और सॉफ्ट रिमोट कंट्रोल के लिए किया जाता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी