• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 45 KM रेंज वाला Ninebot UiFi इलेक्ट्रिक स्कूटर क्रूज कंट्रोल और स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

45 KM रेंज वाला Ninebot UiFi इलेक्ट्रिक स्कूटर क्रूज कंट्रोल और स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Ninebot UiFi ई-स्कूटर की कीमत 2,999 युआन (करीब 34 हजार डॉलर) रुपये रखी गई है, लेकिन सीमित समय के लिए कंपनी ई-स्कूटर को 1000 युआन के डिस्काउंट पर बेच रही है।

45 KM रेंज वाला Ninebot UiFi इलेक्ट्रिक स्कूटर क्रूज कंट्रोल और स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Ninebot UiFi ई-स्कूटर की कीमत 2,999 युआन (करीब 34 हजार डॉलर) रुपये रखी गई है

ख़ास बातें
  • Ninebot UiFi ई-स्कूटर की कीमत 2,999 युआन (करीब 34 हजार डॉलर) रुपये है
  • सीमित समय के लिए कंपनी ई-स्कूटर को 1000 युआन के डिस्काउंट पर बेच रही है
  • Ninebot UiFi इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैक्सिमम रेंज 45km बताई गई है
विज्ञापन
Segway Ninebot ने हाल ही में चीन में अपने कई नए प्रोडक्ट्स को घोषित किया, जिनमें से एक नया UiFi इलेक्ट्रिक स्कूटर भी था। इस ई-स्कूटर कंपनी का पहला ऐसा प्रोडक्ट है, जिसे चीन में ई-स्कूटर रेगुलेटरी स्टैंटर्ड के अनुरूप रखा गया है। इसके चलते स्कूटर को देश में रजिस्टर किया जा सकता है। UiFi इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 45km की रेंज दे सकता है और भारी इस्तेमाल में 37km की रेंज देने का दावा करता है।

MyDrivers के अनुसार, Ninebot UiFi ई-स्कूटर की कीमत 2,999 युआन (करीब 34 हजार डॉलर) रुपये रखी गई है, लेकिन सीमित समय के लिए कंपनी ई-स्कूटर को 1000 युआन के डिस्काउंट पर बेच रही है। छूट के बाद इसकी कीमत 1,999 युआन (करीब 22,000 रुपये) हो जाती है।

खासियतों की बात करें, तो Ninebot UiFi इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैक्सिमम रेंज 45km बताई गई है, लेकिन कंपनी का दावा है कि भारी इस्तेमाल में यह 37km की रेंज देने में सक्षम है। इसमें थ्री-स्पीड पावर एडजस्टमेंट शामिल है। इसकी टॉप स्पीड 32kmph है। ई-बाइक में एक बटन के दबाने से क्रूज कंट्रोल शुरू हो जाता है। सेफ्टी के लिए यह e-ABS के साथ आता है।

Ninebot UiFi ई-स्कूटर 1.2m लंबा है और यह लो सीट डिजाइन के साथ आता है। स्कूटर का वजन 33 किलोग्राम है। यह स्मार्ट फीचर्स से लैस आता है, जिसमें इसे मोबाइल फोन, रिस्टबैंड और NFC के जरिए लॉक और अनलॉक किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऐप या पासवर्ड के जरिए भी अनलॉक किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Scooter, Ninebot UiFi Electric Scooter
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »