• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे

NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे

NVIDIA के सीईओ जेन्सेन हुआंग (Jensem Haung) ने GTC Berlin टेक इवेंट में छोटे-छोटे रोबोट्स को पेश किया।

NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे

Photo Credit: X/NVIDIA RTX Spark

माइक्रोडक एक ओपन-सोर्स रोबोट है।

ख़ास बातें
  • माइक्रोडक एक ओपन-सोर्स रोबोट है।
  • माइक्रोडक को स्टूडेंट्स और डेवलपर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
  • माइक्रोडक रोबोट को एआई एजेंट ने ट्रेन किया है।
विज्ञापन

NVIDIA ने हाल ही में बर्लिन में अपना टेक इवेंट GTC Berlin आयोजित किया था। इस इवेंट के दौरान कंपनी के सीईओ जेन्सेन हुआंग (Jensem Haung) के साथ उनकी मदद करते हुए एक ऐसा ग्रुप नजर आया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल इवेंट में मुख्य भाषण के दौरान हुआंग के साथ छोटे-छोटे रोबोट नजर आए। माइक्रोडक कहलाने वाले ये छोटे-छोटे रोबोट खुद चलकर स्टेज पर आए थे और सब मिलकर हुआंग के आसपास एकत्रित हो गए। रोबोट्स ने हुआंग की सभी कमांड जैसे कि नीचे बैठने से लेकर, खड़े होने और लेटने आदि तक को फॉलो किया। रोबोट्स ने इन हरकतों ने प्रेजेंटेशन को ज्यादा मनोरंजक बनाया।

इन चार माइक्रोडक्स को हगिंग फेस और फ्रांस की पोलन रोबोटिक्स द्वारा मिलकर तैयार किया गया था। प्रत्येक रोबोट की लंबाई 10 इंच है और वजन 2 पाउंड (करीबन 900 ग्राम) से भी कम है। इवेंट के दौरान हुआंग ने सबसे पहले रोबोट्स से नीचे बैठने के लिए कहा और फिर खड़े होने के लिए कहा। उसके बाद उन्होंने रोबोट से कहा कि अब सोने का टाइम हो गया। इस दौरान तीन रोबोट्स तुरंत स्टेब पर लेट गए, लेकिन चौथा रोबोट सोने से पहले कुछ कदम स्टेज पर चला और उसके बाद वो भी लेट गया। हुआंग को भी रोबोट की इन हरकतों पर हंसी आई और फिर उन्हें फिर से खड़े होने के लिए कहा।

माइक्रोडक रोबोट क्या है?

माइक्रोडक एक ओपन-सोर्स रोबोट है, जिसे उन स्टूडेंट्स और डेवलपर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कि मशीन को नया फिजिकल स्किल सिखाना चाहते हैं, उन्हें बदलना चाहते हैं और अपना काम दूसरों के साथ साझा करना चाहते हैं। इन रोबोट्स को NVIDIA के Isaac लेब और Isaac Sim टूल के साथ-साथ न्यूटन का फिजिक्स इंजन का उपयोग करके तैयार किया गया है। रोबोट्स के स्टेज पर आने से पहले हुआंग ने एक वीडियो दिखाया था, जिसमें विस्तार से बताया गया कि कैसे एआई एजेंट ने माइक्रोडक को ट्रेन किया।

एआई एजेंट ने पहले एक ट्रेनिंग कोर्स डिजाइन किया और Isaac Sim का इस्तेमाल करके रोबोट के वर्चुअल वर्जन पर टेस्ट किया।  उसके बाद मुख्य ट्रेनिंग का काम क्लाउड सर्वर पर किया गया। फिर फिजिकल रिजल्ट को रोबोट तक ट्रांसफर करने से पहले RTX Spark लैपटॉप पर चेक किया गया। रोबोट को प्रक्रिया समझाते हुए हुआंग ने कहा कि उन्हें RTX Spark पर तैयार किया गया था, NVIDIA के सुपरकंप्यूटर्स का इस्तेमाल करके क्लाउड पर ट्रेन किया गया और RTX Spark और डिजिटल ट्विन का इस्तेमाल करके उन्हें स्किल सिखाए गए।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Microducks, Microducks Robot, NVIDIA, Jensen Huang, GTC Berlin, AI
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  2. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  4. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  7. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  8. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  9. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »