iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट

इस स्मार्टफोन के रियर में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है। इसमें दो कैमरा और फ्लैश है। iQOO Neo 12 में नैरो बेजेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले है और इसमें फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है

iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट

Photo Credit: iQOO

इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए Ice Dome एक्टिव कूलिंग सिस्टम होगा

ख़ास बातें
  • iQOO Neo 12 में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा
  • iQOO Neo 12 को चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Vivo के इस सब-ब्रांड ने iQOO Neo 12 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा। iQOO Neo 12 में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इस स्मार्टफोन में अलग गेमिंग चिप दिया जाएगा। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में iQOO ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। iQOO Neo 12 को चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh Blue Ocean बैटरी सिलिकॉन एनोड टेक्नोलॉजी के साथ होगी। यह बैटरी 100 W वायर्ड  फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। iQOO का दावा है कि यह स्मार्टफोन फुल चार्ज में 29 घंटे से अधिक का शॉर्ट वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकता है। iQOO Neo 12 में स्मार्टफोन इंडस्ट्री का पहला 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट और pTSF टेक्नोलॉजी के साथ होगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले Visionox से सोर्स किया गया है। इसमें PTSF टेक्नोलॉजी और ल्युमिनिसेंट मैटीरियल का इस्तेमाल हुआ है जिससे पावर की खपत कम होने और कलर रिप्रोडक्शन में सुधार का दावा किया गया है। 

इस स्मार्टफोन के लिए Contest, Frost Blade Blue और Shadow Black कलर्स के विकल्प होंगे। iQOO Neo 12 के कॉन्टेस्ट कलर वाले वेरिएंट में  रियर पैनल पर फ्लोइंग लाइट इफेक्ट के साथ नई टेक्सचर्ड फिनिश है। इस स्मार्टफोन के Frost Blade Blue वेरिएंट का पेल ब्लू शेड है और Shadow Black में सिल्वर फिनिश दी गई है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन के लिए चाइना एकेडमी ऑफ आर्ट के साथ कोलेब्रेशन किया है। iQOO Neo 12 में पॉलिश्ड मेटल फ्रेम दिया जाएगा। 

इस स्मार्टफोन के रियर में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है। इसमें दो कैमरा और फ्लैश है। iQOO Neo 12 में नैरो बेजेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले है और इसमें फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिख रहा है। iQOO Neo 12 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी का Q3 गेमिंग चिप भी मिलेगा। iQOO Neo 12 में थर्मल मैनेजमेंट के लिए Ice Dome एक्टिव कूलिंग सिस्टम होगा। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान अधिक हीटिंग और थ्रॉटलिंग को रोका जा सकेगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »