eMudhra के आठ इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट से जुड़ी प्राइवेट कीज (private keys) असुरक्षित पाई गईं थीं।
Photo Credit: eMudhra
साइबर सुरक्षा कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने ग्लोबल डिजिटल सर्टिफिकेट बिजनेस को बंद करने जा रही है।
eMudhra डिजिटल ट्रस्ट, साइबर सुरक्षा कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने ग्लोबल डिजिटल सर्टिफिकेट बिजनेस को बंद करने जा रही है। इसका कारण कंपनी के साथ हाल ही में हुई एक बड़ी सुरक्षा चूक को बताया गया है। eMudhra के आठ इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट से जुड़ी प्राइवेट कीज (private keys) असुरक्षित पाई गईं थीं। जिसके बाद कंपनी के सर्टिफिकेट्स की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे और इसका विरोध किया जाने लगा।
eMudhra की प्राइवेट कीज को असुरक्षित पाए जाने के बाद कंपनी ने एक बड़ा फैसला बीते दिन लिया है। Reuters के अनुसार, अब साइबर सुरक्षा कंपनी ने ग्लोबल डिजिटल सर्टिफिकेट बिजनेस को बंद करने का फैसला किया है। क्लाउडफेयर के अनुसार ब्राउजर, ऑपरेटिंग सिस्टम और क्लाउडफ्लेयर में भी इन सर्टिफिकेट्स पर काफी भरोसा किया जाता था। कीज असुरक्षित होने के कारण कोई भी हमलावर किसी भी डोमेन के लिए एक नकली सर्टिफिकेट बना सकता है। इसके जरिए वह खुद को असली सर्वर बताकर ट्रैफिक को इंटरसेप्ट कर सकता है। सुरक्षा के इस बड़े मुद्दे को देखते हुए कंपनी ने अब ग्लोबल डिजिटल सर्टिफिकेट बिजनेस को बंद करने का फैसला किया है।
सुरक्षा में इस बड़ी चूक के कारण eMudhra को ग्लोबल लेवल पर एक अनौपचारिक साइबर सुरक्षा अलर्ट जारी करना पड़ा था, इस चूक के कारण अरबों इंटरनेट यूजर्स के लिए सुरक्षा जोखिम पैदा हो गया था। बेंगलुरु स्थित कंपनी ने फैसले के पीछे कई मुख्य कारण गिनाए। इनमें डेटा संप्रभुता और अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं में हो रही वृद्धि, जटिलता भी शामिल है। साथ ही कहा गया है कि 'सिक्योर सॉकेट्स लेयर' (SSL) और 'ट्रांसपोर्ट लेयर सिक्योरिटी' (TLS) सर्टिफिकेट बिजनेस को चलाने के लिए इसकी लागत बहुत ज्यादा हो रही है।
सुरक्षा में चूक के कारण कंपनी को ग्लोबल लेवल पर आलोचना का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने कहा है कि बिजनेस बंद करने की एक वजह यह भी है। सिक्योरिटी जोखिम वाली घटना, जिसमें वेब सुरक्षा प्रमाणपत्र जारी करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली आठ प्राइवेट कीज़ एक्सपोज हो गई थीं। घटना को सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा उछाला गया। इसके कारण कंपनी के वैश्विक कामकाज की ऐसी जाँच-पड़ताल शुरू हो गई, जो जरूरत से कहीं ज्यादा थी।
eMudhra भारतीय डिजिटल ट्रस्ट, साइबर सुरक्षा और पब्लिक की इंफ्रास्ट्रक्चर (PKI) कंपनी है, जिसकी स्थापना जून 2008 में हुई थी। इसे भारत में इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर और डिजिटल प्रमाणपत्र जारी करने के लिए कंट्रोलर ऑफ सर्टिफाइंग अथॉरिटीज (CCA) से लाइसेंस प्राप्त है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ