• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम

अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम

itel का फीचर फोन itel it2165c अब PhonePe का सपोर्ट करेगा जिससे इंटरनेट की जरूरत के बिना डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिलती है।

अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम

Photo Credit: itel

itel it2165c में 2 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • itel का फीचर फोन it2165C अब PhonePe का सपोर्ट करेगा।
  • itel it2165C की शुरुआती कीमत ₹1,199 है।
  • it2165C से बिना इंटरनेट भी PhonePe की डिजिटल पेमेंट कर पाएंगे।
विज्ञापन

itel का फीचर फोन itel it2165c अब PhonePe का सपोर्ट करेगा जिससे इंटरनेट की जरूरत के बिना डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिलती है। इस साझेदारी के साथ PhonePe का डिजिटल ट्रांजेक्शन प्लेटफॉर्म itel के एंट्री लेवल फोन में जुड़ गया है। इसके जरिए डिजिटल पेमेंट की सुविधा को उन यूजर्स तक पहुंचाना है जो स्मार्टफोन के बजाय फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। इस फोन में 1200mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में लंबे समय तक चल सकती है। आइए itel it2165c  के बारे में विस्तार से जानते हैं।

itel it2165c Price

itel it2165c की शुरुआती कीमत ₹1,199 है। यह फोन बिक्री के लिए भारतीय बाजार में ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए पहले से ही उपलब्ध है।

itel it2165c Features & Specifications

itel it2165c में 2 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 1200mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इसमें एआई बैटरी और सुपर बैटरी मोड जैसे फीचर्स भी हैं। एक बार चार्ज करके 11.67 घंटे का टॉकटाइम मिलता है। वहीं इस फोन का स्टैंडबाय टाइम 25 दिनों तक है। फोन में इनबिल्ट स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 2,000 कॉन्टैक्ट और 500 मैसेज को सेव किया जा सकता है।

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि इस फोन में बिना इंटरनेट के भी PhonePe  से डिजिटल ट्रांजेक्शन का सपोर्ट मिलता है। चार्जिंग के लिए टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। इसमें रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस एफएम रेडियो दिया गया है। इसके अलावा ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा भी है। सबसे खास बात यह है कि यह फोन 10 भाषाओं का सपोर्ट करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  4. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  5. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  6. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  8. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  9. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  10. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »