• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा

1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा

1 जनवरी से अगर फोन में वॉट्सऐप या टेलीग्राम इस्तेमाल करना है तो फिजिकल सिम कार्ड रखना अनिवार्य होगा।

1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा

Photo Credit: Pexels/Andrey Matveev

DoT अब 1 जनवरी, 2026 से सिम बाइडिंग अनिवार्य करने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप फोन में बिना सिम कार्ड नहीं चलेंगे।
  • देश में 1 जनवरी से सिम बाइडिंग अनिवार्य होने वाला है।
  • डिवाइस में लाइव सिम के साथ अकाउंट रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन

भारत में अब वॉट्सऐप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप फोन में बिना सिम कार्ड के काम नहीं करेंगे। क्योंकि देश में 1 जनवरी, 2027 से सिम बाइडिंग अनिवार्य होने वाला है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए गाइडलाइंस जारी की है, जिसके बाद डिवाइस में लाइव सिम के साथ अकाउंट रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसकी समय सीमा 31 दिसंबर, 2026 तक है। अगर सिम हटा दी जाती है, बदल दी जाती है या डीएक्टिवेट कर दी जाती है तो मैसेजिंग ऐप तब तक काम नहीं करेगा जब तक वैध सिम को दोबारा नहीं लगाया जाता है।

सिम बाइडिंग क्या है और क्यों है जरूरी

सिम बाइडिंग का मतलब है कि फोन में मोबाइल नंबर, सिम कार्ड और उससे चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स को एक साथ आपस में जोड़ा जाता है। इसके बाद आपको उस फिजिकल सिम को इंसर्ट करके रखना है, जिसके जरिए फोन में मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। सिम बाइडिंग को भारतीय मोबाइल नंबर के जरिए देश से बाहर से होने वाले साइबर फ्रॉड, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट आदि जैसे स्कैम को रोकने के लिए लाया जा रहा है। यह कदम देश की टेलीकॉम साइबर सिक्योरिटी को बेहतर करेगा। नियमों का पालन ठीक से पाए तो Apple ने iOS को सॉफ्टवेयर पैच के साथ अपडेट किया, जिससे आसानी से यह पता लग सकता है कि कोई आईफोन बिना फिजिकल सिम कार्ड के काम कर रहा है।

1 जनवरी से बदल जाएगा मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल


1 जनवरी, 2026 से मैसेजिंग सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए रजिस्टर्ड सिम कार्ड को डिवाइस में इंस्टॉल करना जरूरी है। आमतौर पर इससे उन यूजर्स पर असर होगा जो कि वॉट्सऐप और टेलीग्राम को वाई-फाई के जरिए बिना रजिस्टर्ड सिम कार्ड के ही इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा जो लोग एक से ज्यादा डिवाइस इस्तेमाल करते हैं तो बार-बार सिम कार्ड को बदलते रहते हैं तो उन पर भी इसका असर होगा।

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) को जब पता चला कि कुछ ऐप बेस्ड कम्युनिकेशन सर्विस जो कि अपने ग्राहकों की पहचान के लिए भारतीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करती हैं, यूजर्स को बिना उस सिम के अपनी सर्विस का इस्तेमाल करने की अनुमति देती हैं जो कि उस डिवाइस में होनी चाहिए जिसमें ऐप-बेस्ड कम्युनिकेशन सर्विस चल रही है। इस सर्विस का इस्तेमाल खासतौर पर देश के बाहर से साइबर स्कैम के लिए हो रहा है। उसके बाद नवंबर में नए नियम जारी किए गए थे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »