Xiaomi Mi Watch का नया टीज़र आया सामने, मिली ये अहम जानकारियां

Xiaomi Mi Watch Strap: मी वॉच उर्फ Xiaomi Watch के अगले सप्ताह आधिकारिक लॉन्च से पहले कई टीज़र सामने आ रहे हैं। जानें शाओमी की इस आगामी डिवाइस के बारे में।

Xiaomi Mi Watch का नया टीज़र आया सामने, मिली ये अहम जानकारियां

Photo Credit: Weibo

ख़ास बातें
  • Mi Watch Strap के होंगे चार विकल्प
  • Xiaomi Watch कंपनी की पहली स्मार्टवॉच होगी
  • शाओमी मी वॉच होगी Snapdragon Wear 3100 SoC से लैस
विज्ञापन
Xiaomi Mi Watch Strap: मी वॉच उर्फ Xiaomi Watch के अगले सप्ताह आधिकारिक लॉन्च से पहले कई टीज़र सामने आ रहे हैं। हम पहले से ही जानते हैं कि Mi Watch कैसी दिखेगी लेकिन अब शाओमी ने एक तस्वीर को साझा किया है जिसमें शाओमी वॉच के बैंड नज़र आ रहे हैं। दूसरे टीज़र में इस बात को दर्शाया गया है कि मी वॉच बिना स्मार्टफोन से कनेक्ट किए भी कैसे इंटरनेट की मदद से म्यूज़िक को सीधे स्ट्रीम कर सकेगी।

Xiaomi के लेटेस्ट टीज़र से इस बात का पता चला है कि Xiaomi Watch के चार कलर स्ट्रैप हैं। शाओमी वॉच के स्ट्रैप ब्लैक, ग्रे, व्हाइच और नेवी ब्लू रंग में दिखाई दे रहे हैं। इन स्ट्रैप को फ्लुओरो रबर से बनाया जाएगा जो एंटी-एलर्जिक और एंटी-स्वेट होंगे। Xiaomi के एक अन्य टीज़र में Mi Watch के स्टोर करने और वॉच से सीधे म्यूज़िक स्ट्रीम करने की क्षमता को दर्शाया गया है।

इसका मतलब अब आपको म्यूज़िक सुनने के लिए स्मार्टफोन की जरूरत नहीं होगी। हालांकि यह इस फीचर के साथ आने वाली पहली स्मार्टवॉच तो नहीं है, लेकिन यह फीचर यूज़र को एक अच्छा अनुभव देगा। बता दें कि Xiaomi Watch में आपको ईसिम फंक्शनैलिटी भी मिलेगी। मी वॉच एक दिलचस्प डिवाइस है और इसे 5 नवंबर को लॉन्च किया जाना है।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह वॉच MIUI for Watch OS पर चलेगी। स्मार्टवॉच में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 3100 प्रोसेसर शामिल होगा। इसके अलावा यह वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी और ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आएगी। कंपनी ने स्मार्टवॉच में ऐप स्टोर भी दिया है। शाओमी का कहना है कि यूज़र्स बिना स्मार्टफोन के भी स्मार्टवॉच में ऐप को सीधे इंस्टॉल कर सकेंगे। देखने वाली बात यह होगी क्या शाओमी अपनी Xiaomi Watch को भारत लाएगी या नहीं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Mi Watch, mi watch launch date, Mi Watch Strap
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »