Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स

Samsung Galaxy Glasses के लिए दो फ्रेम के विकल्प होंगे। इन स्मार्ट ग्लासेज के साथ सैमसंग ने वियरेबल्स की नई कैटेगरी में बिजनेस की शुरुआत की है। इनकी शुरुआत में बिक्री चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में की जा सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जुलाई 2026 22:15 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्ट ग्लासेज में Qualcomm का Snapdragon AR1 Gen 1 चिपसेट है
  • Samsung Galaxy Glasses के लिए दो फ्रेम के विकल्प होंगे
  • इन स्मार्ट ग्लासेज का मुकाबला Ray-Ban Meta Gen 2 स्मार्ट ग्लासेज से होगा

इन स्मार्ट ग्लासेज में Google का Gemini AI असिस्टेंट दिया गया है

वियरेबल्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Samsung ने बुधवार को स्मार्ट ग्लासेज को लॉन्च किया है। Samsung Galaxy Glasses को हाल ही में Google I/O कॉन्फ्रेंस में प्रदर्शित किया गया था। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने् इन स्मार्ट ग्लासेज के फ्रेम्स के लिए लाइफस्टाइल ब्रांड्स Warby Parker और Gentle Monster के साथ टाई-अप किया है। Samsung Galaxy Glasses का मुकाबला Ray-Ban Meta Gen 2 स्मार्ट ग्लासेज से होगा। इन स्मार्ट ग्लासेज में Qualcomm का Snapdragon AR1 Gen 1 चिपसेट है। Samsung Galaxy Glasses में AI से जुड़े टास्क के लिए Google का Gemini AI असिस्टेंट दिया गया है। 

हालांकि, सैमसंग ने इन स्मार्ट ग्लासेज की प्राइसिंग और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी है। Samsung Galaxy Glasses के लिए दो फ्रेम के विकल्प होंगे। इन स्मार्ट ग्लासेज के साथ सैमसंग ने वियरेबल्स की नई कैटेगरी में बिजनेस की शुरुआत की है। इनकी शुरुआत में बिक्री चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में की जा सकती है। 

Advertisement

Samsung Galaxy Glasses के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इन स्मार्ट ग्लासेज में Qualcomm का Snapdragon AR1 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। इनमें बिल्ट-इन कैमरा है, जो विजुअल कॉन्टेक्स्ट के आधार पर AI असिस्टेंट को उत्तर देने का माध्यम देता है। सैमसंग का दावा है कि इन स्मार्ट ग्लासेज की बैटरी सिंगल चार्ज में नौ घंटे तक चल सकती है। Samsung Galaxy Glasses में टच इंटरएक्शन के लिए सपोर्ट है जिससे यूजर्स विभिन्न फंक्शंस  को शुरू कर सकते हैं। इन स्मार्ट ग्लासेज के कॉम्पैक्ट फ्रेम में थ्रॉटलिंग को न्यूनतम करने के लिए कंपनी ने थर्मल मैनेजमेंट को भी बेहतर बनाया है। सैमसंग का दावा है कि ये स्मार्ट ग्लासेज 'हैंड्स-फ्री' एक्सपीरिएंस की पेशकश करते हैं। इससे यूजर्स इन स्मार्ट ग्लासेज से कॉल्स ले सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं और पिक्चर्स ले सकते हैं। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े टास्क के लिए Samsung Galaxy Glasses में Google का Gemini AI असिस्टेंट दिया गया है। ये स्मार्ट ग्लासेज लंबे मैसेज का सार बनाकर यूजर्स के लिए जानकारी को पढ़ सकते हैं। इनमें जेस्चर इंटरएक्शंस के साथ वॉयस कंट्रोल के लिए भी सपोर्ट है। सैमसंग के Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy Watch 9 और Samsung Galaxy Watch Ultra 2 और कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को भी पेश किया गया है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.