Samsung Galaxy Z Fold 8 का पासपोर्ट जैसा डिजाइन रखा जा सकता है और यह कंपनी का पहला वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन होने की संभावना है
यह एक सांकेतिक इमेज है
स्मार्टफोन्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Samsung के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को 22 जुलाई को कंपनी के Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8 (Wide) और Galaxy Z Flip 8 शामिल हो सकते हैं। सैमसंग के अपनी मैन्युफैक्चरिंग की योजना में बदलाव करने की संभावना है। दक्षिण कोरिया की यह कंपनी वाइड डिस्प्ले वाले Samsung Galaxy Z Fold 8 की Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 की तुलना में ज्यदा मैम्युफैक्चरिंग करने की योजना बना रही है।
एक मीडिया रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया गा है कि इस वर्ष Samsung Galaxy Z Fold 8 की लगभग 28 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की जा सकती है। सैमसंग की Galaxy Z Fold 8 Ultra की लगभग 20 लाख यूनिट्स और Galaxy Z Flip 8 की लगभग 15 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है।
इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सैमसंग ने Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra की लगभग समान संख्या में मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को एलोकेट किया है। आमतौर पर, सैमसंग की Galaxy Z सीरीज की लगभग 60 लाख यूनिट्स वार्षिक की शिपमेंट होती है। पिछले वर्ष शिपमेंट का यह आंकड़ा 60 लाख यूनिट्स से अधिक का था। इसके पीछे Samsung Galaxy Z Fold 7 की मजबूत डिमांड प्रमुख कारण था। इस वर्ष कंपनी की अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज में बड़ा बदलाव करने की तैयारी है। Samsung Galaxy Z Fold 8 का पासपोर्ट जैसा डिजाइन रखा जा सकता है और यह कंपनी का पहला वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच की कवर स्क्रीन और 7.6 इंच की AMOLED इनर स्क्रीन हो सकती है। ये दोनों स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती हैं।
सैमसंग के Galaxy Z Fold 8 का प्राइस Galaxy Z Fold 8 Ultra से कम हो सकता है। कंपनी के Galaxy Z Fold 8 के रियर में डुअल कैमरा यूनिट हो सकती है। सैमसंग का Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को ब्रिटेन के लंदन में आयोजित होगा। इस इवेंट में कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के साथ Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 सीरीज को भी लॉन्च किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग