Redmi ने दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया Band 3, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्ट बैंड में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सिजन लेवल और स्लीप ट्रैकर जैसे कई हेल्थ और वेलनेस ट्रैकर्स मिलते हैं। इसमें लगभग 50 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 नवंबर 2024 15:47 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्ट बैंड में 1.47 इंच रेक्टैंगुलर स्क्रीन है
  • कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 18 दिन तक चल सकती है
  • यह मैग्नेटिक चार्जिंग और ब्लटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है

इसकी 300 mAh की बैटरी सामान्य इस्तेमाल के साथ 18 दिन तक चल सकती है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Redmi ने Band 3 को पेश किया है। इस स्मार्ट बैंड में 1.47 इंच रेक्टैंगुलर स्क्रीन 60 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 18 दिन तक चल सकती है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सिजन लेवल और स्लीप साइकल ट्रैकिंग जैसे कई हेल्थ और वेलनेस मॉनिटरिंग फीचर्स दिए गए हैं। 

इस स्मार्ट बैंड में लगभग 50 प्रीसेट स्पोर्ट्स मोड हैं। यह Xiaomi के HyperOS पर चलता है। Redmi ने Band 3 को चीन में पेश किया है। इसका प्राइस CNY 159 (लगभग 1,900 रुपये) का है। इसे डार्क ग्रे, बीज, ग्रीन, पिंक, ब्लैक और येलो कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी 1.47 इंच रेक्टैंगुलर स्क्रीन 172 x 320 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 60 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी थिकनेस 9.99 mm और भार लगभग 16.5 ग्राम का है। यह 100 से अधिक वॉच फेसेज को सपोर्ट करता है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सिजन लेवल और स्लीप ट्रैकर जैसे कई हेल्थ और वेलनेस ट्रैकर्स मिलते हैं। इस स्मार्ट बैंड में लगभग 50 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। 
Advertisement

इसकी 300 mAh की बैटरी सामान्य इस्तेमाल के साथ 18 दिन तक चल सकती है। इसकी बैटरी को दो घंटे से कम में 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह मैग्नेटिक चार्जिंग और ब्लटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। Redmi जल्द ही दो नए स्मार्टफोन्स को भी लॉन्च कर सकती है। ये Turbo 4 और Turbo 4 Pro हो सकते हैं। कंपनी ने अप्रैल में Turbo 3 को पेश किया था। देश में Redmi Turbo 3 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर Poco F6 5G को लॉन्च किया गया था इस वजह से Turbo 4 को Poco F7 के तौर पर पेश किया जा सकता है। 

हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि इन दोनों स्मार्टफोन्स में 1.5K फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। Turbo 4 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 और Turbo 4 Pro में Snapdragon 8s Gen 4 दिया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इनकी रियर कैमरा यूनिट Redmi के पिछले स्मार्टफोन्स के समान होने की संभावना है। कंपनी के Turbo 3 में 1.5K OLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.