• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Noise ने 2,999 रुपये में लॉन्च किए 40 घंटे के बैटरी बैकअप वाले Air Clips ओपन ईयर ईयरफोन्स, यहां से खरीदें

Noise ने 2,999 रुपये में लॉन्च किए 40 घंटे के बैटरी बैकअप वाले Air Clips ओपन-ईयर ईयरफोन्स, यहां से खरीदें

इन्हें Flipkart, Amazon, GoNoise इंडिया वेबसाइट सहित कुछ अन्य ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

Noise ने 2,999 रुपये में लॉन्च किए 40 घंटे के बैटरी बैकअप वाले Air Clips ओपन-ईयर ईयरफोन्स, यहां से खरीदें

Photo Credit: Noise

ख़ास बातें
  • Noise Air Clips की भारत में कीमत 2,999 रुपये है
  • इन्हें पर्ल व्हाइट, पर्ल ब्लैक और पर्ल पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया है
  • Myntra, Flipkart, Amazon और GoNoise इंडिया वेबसाइट पर उपलब्ध हैं ईयरफोन्स
विज्ञापन
Noise Air Clips ओपन-ईयर वियरेबल स्टीरियो (OWS) ईयरफोन्स को भारत में लॉन्च किया गया है। ट्रेंड में चल रहे इस स्टाइल में बेहतर कंफर्ट मिलने का दावा किया जाता है। इस तरह का डिजाइन म्यूजिक सुनने के समय आसपास के वातावरण के आभास के लिए कानों को पूरी तरह से बंद नहीं करता है। कंपनी का दावा है कि नए Air Clips फुल चार्ज में (केस के साथ) कुल 40 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। हालांकि, चार्जिंग तुलनात्मक रूप से ज्यादा फास्ट नहीं है। Noise का कहना है कि केस और ईयरफोन्स को फुल चार्ज करने में 120 मिनट का समय लगता है। इनमें से प्रत्येक ईयरफोन का वजन 5.4 ग्राम है। C-शेप ईयरफोन्स IPX5 रेटेड हैं।

Noise Air Clips की भारत में कीमत 2,999 रुपये है। इन्हें पर्ल व्हाइट, पर्ल ब्लैक और पर्ल पर्पल कलर ऑप्शन के साथ Flipkart, Amazon, GoNoise इंडिया वेबसाइट सहित कुछ अन्य ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें, तो Noise Air Clips में 12mm ऑडियो ड्राइवर्स मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि इनमें AirWave टेक्नोलॉजी मिलती है, जो सटीक एयर कंडक्शन के साथ साउंड को सीधा यूजर के कानों तक पहुंचाने का काम करती है। ईयरफोन्स में सिलिकॉन हुक डिजाइन मिलता है, जिसमें एक सिरा काम के अंदर जाता है और दूसरा कान के पीछे फिट होता है।

जैसा कि हमने बताया, इस तरह का डिजाइन इसे पहनने वाले को कंटेंट का साउंड सुनाते हुए आसपास की आवाजों से परिचित रखता है। हालांकि, इस तरह के डिजाइन से नॉइस कैंसलेशन की ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती है। म्यूजिक या अन्य कंट्रोल्स के लिए कान के पीछे रहने वाले हिस्से पर टच कंट्रोल सेंसर लगाए गए हैं।

Air Clips OWS में ब्लूटूथ 5.4 वर्जन मिलता है, जिससे ये दो डिवाइस पर एक साथ कनेक्ट हो सकते हैं। पानी के छींटों से बचाव के लिए इन्हें IPX5 रेट किया गया है। बैटरी की बात करें, तो कंपनी का कहना है कि केस के साथ ये फुल चार्ज में 40 घंटे चल सकते हैं। चार्ज करने के लिए केस में Type-C पोर्ट मिलता है। कंपनी का कहना है कि ये फुल चार्ज होने में 120 मिनट लगाते हैं। क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी भी है, जो इन्हें 10 मिनट के चार्ज के साथ 150 मिनट चलाने का दावा करती है। प्रत्येक ईयरफोन का वजन 5.4 ग्राम बताया गया है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
कलरPurple
हेडफोन टाइपOn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »