इंटेक्स आईरिस्ट प्रो स्मार्टवॉच लॉन्च, कीमत 4,999 रुपये

इंटेक्स आईरिस्ट प्रो स्मार्टवॉच लॉन्च, कीमत 4,999 रुपये
विज्ञापन
इंटेक्स टेक्नलॉजीज़ ने गुरुवार को अपनी नई स्मार्टवॉच आईरिस्ट प्रो लॉन्च कर दी। इस स्मार्टवॉच की कीमत कंपनी ने 4,999 रुपये रखी है। आईरिस्ट प्रो एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

एल्युमिनियम एलॉय बॉडी से बनी इस स्मार्टवॉच में 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आने वाली इंटेक्स की यह स्मार्टवॉच ब्लैक और मस्टर्ड कलर वेरिएंट में आती है।

कंपनी के मुताबिक, ''ब्लूटूथ से लैस आईरिस्ट प्रो में कम्युनिकेशन और बेहतर तरीके से जानकारी साझा करने के लिए डिवाइस इंटीग्रेट हैं और यह स्वास्थ्य और फिटनेस की देखरेख करने वाले टूल प्रोवाइड करती है। ''

ट्रांस-रिफ्लेक्टिव 240x240 रिजॉल्यूशन स्क्रीन को सूरज की रोशनी में आसानी से पढ़ा जा सकता है। स्क्रीन के बंद होने पर भी यह टाइम दिखाती है।

आईरिस्ट प्रो स्मार्टफोन से आने वाली सभी नोटिफिेकेशन जैसे कॉल लॉग की लिस्ट डिस्प्ले करती है। ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन के सिम का इस्तेमाल कर इस स्मार्टवॉच से कॉल करने के अलावा रिसीव भी की जा सकती है।

इंटेक्स की इस स्मार्टवॉच में एक इन-बिल्ट पीडोमीटर दिया गया है जो इन-स्टेप मॉनीटरिंग, डिस्टेंस मेजरमेंट और कैलोरी काउंट करने में मदद करता है।

यह वियरेबल डिवाइस इंटरचेंजेबल स्ट्रैप विकल्प के साथ आता है। इसके अलावा इसे खरीदने पर एक नायलॉन स्ट्रैप मुफ्त भी मिलता है।

इंटेक्स आईरिस्ट प्रो में 64 एमबी रैम, 128 एमबी इनबिल्ट स्टोरेज, 400 एमएएच बैटरी दी गई है। एंड्रॉयड 4.3 और इसके बाद के सभी स्मार्टफोन के अलावा यह आईओएस व इसके बाद के स्मार्टफोन को सपोर्ट करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apple, Intex, Intex iRist Pro, iRist Pro, Smartwatches, Wearables
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »