SpO2 सेंसर के साथ लॉन्‍च हुई Huawei Watch GT रनर, मिलेगा 14 दिन का बैटरी बैकअप

Huawei Watch GT रनर की चीन में लॉन्चिंग हो गई है। हुवावे का दावा है कि नई स्मार्टवॉच को फ‍िजिकली एक्टिव यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।

SpO2 सेंसर के साथ लॉन्‍च हुई Huawei Watch GT रनर, मिलेगा 14 दिन का बैटरी बैकअप

Huawei Watch GT रनर की कीमत CNY 2,188 (करीब 25,500 रुपये) है।

ख़ास बातें
  • हुवावे वॉच जीटी रनर में 100 से भी ज्‍यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं
  • इसमें 1.43 इंच का गोल AMOLED डिस्प्ले है
  • अभी इसे प्री ऑर्डर किया जा सकता है, सेल 26 नवंबर से होगी
विज्ञापन
Huawei Watch GT रनर की चीन में लॉन्चिंग हो गई है। हुवावे का दावा है कि नई स्मार्टवॉच को फ‍िजिकली एक्टिव यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह Huawei Watch GT 3 का स्पोर्टियर और लाइटर वर्जन है, जिसे पिछले महीने के आखिर में लॉन्च किया गया था। हुवावे वॉच जीटी रनर में 1.43 इंच का गोल AMOLED डिस्प्ले है। यह डिवाइस हार्ट रेट सेंसर और ब्लड में ऑक्‍सीजन लेवल मापने वाले SpO2 सेंसर जैसे फीचर्स से लैस है। हुवावे वॉच जीटी रनर में 100 से भी ज्‍यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

हुवावे Watch GT Runner के दाम

Huawei Watch GT रनर की कीमत CNY 2,188 (करीब 25,500 रुपये) है। यह स्मार्टवॉच अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, जबकि इसकी ओपन सेल 26 नवंबर से शुरू होगी। जो लोग इसे खरीदना चाहते हैं, वो Huawei के वी मॉल, हुवावे एक्सपीरियंस स्टोर, प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइटों और ऑथराइज्‍ड रिटेलर्स के जरिए स्मार्टवॉच खरीद सकेंगे। इसे डॉन ऑफ लाइट (ग्रे) और स्टारी नाइट रनर (ब्लैक) कलर ऑप्‍शंस में पेश किया गया है। इसकी तुलना में Huawei Watch GT 3 की कीमत CNY 1,588 (लगभग 18,500 रुपये) है।

हुवावे Watch GT Runner के स्‍पेसिफ‍िकेशंस

Huawei Watch GT रनर स्‍मार्टवॉच HarmonyOS स्पोर्ट्स पर चलती है। इसमें 46mm डायल के साथ 1.43-इंच (466x466 पिक्सल) का गोल AMOLED टच डिस्प्ले है। वॉच में राइट साइड पर दो बटन मिलते हैं, जिसमें टॉप बटन डायल का काम भी करता है। हुवावे की इस नई स्मार्टवॉच में कई खूबियां हैं। यह ट्रूसीन 5.0+ हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर, ब्‍लड ऑक्सिजन सैचुरेशन (SpO2) फीचर से यूजर की हेल्‍थ को मॉनिटर करती है साथ ही यूजर की नींद और तनाव की न‍िगरानी भी करती है। इस स्‍मार्टवॉच में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें, तो Huawei Watch GT रनर में 2.4GHz बैंड और NFC के साथ-साथ ब्लूटूथ v5.2 का सपोर्ट है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करती है, लेकिन उसके लिए आपका स्मार्टफोन कम से कम एंड्रॉयड 6.0 या आईओएस 9.0 पर चलता हो। जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, कंपास, जियो-मैग्नेटिक सेंसर, एयर प्रेशर सेंसर इस स्‍मार्टवॉच में दिए गए हैं। Huawei स्मार्टवॉच को IP68 रेटिंग मिली है और यह पानी में 50 मीटर तक टिकी रह सकती है।
इस स्‍मार्टवॉच में 451mAh की बैटरी है, जो नॉर्मल यूज के साथ 14 दिनों तक और हैवी यूज में 7 दिन चल सकती है। कंपनी का कहना है कि इसे 2 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। बिना स्ट्रैप के इसका वजन लगभग 38.5 ग्राम है।

 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Strap ColourBlack, Gray
Display Size46mm
Compatible OSAndroid, iOS
Dial ShapeRound
Display TypeAMOLED
Ideal ForUnisex
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »