सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें

फिटनेस ट्रैकर सेग्मेंट में अब ब्रांड्स की बाढ़ सी आ चुकी है जिसमें कुछ कंपनियां बेहद सस्ते में अपने स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड लॉन्च कर रही हैं।

सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें

Photo Credit: iStock

फिटनेस बैंड, स्मार्टवॉच या स्मार्टबैंड को यूजर अपने हेल्थ ट्रैकिंग के मकसद से खरीदते हैं।

ख़ास बातें
  • फिटनेस ट्रैकर सेग्मेंट में अब ब्रांड्स की बाढ़
  • कई बार सस्ते स्मार्ट, फिटनेस वियरेबल सटीक रीडिंग्स नहीं ले पाते
  • स्मार्ट वियरेबल खरीदने से पहले एक्युरेसी, सेंसर्स चेक करना जरूरी
विज्ञापन

स्मार्टबैंड, फिटनेस ट्रैकर, स्मार्टवॉच अब धीरे-धीरे हमारी जिंदगी में जरूरी जगह बना रहे हैं। कुछ समय पहले तक चुनिंदा कंपनियां ही स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच, फिटनेस ट्रैकर लॉन्च कर रही थीं। लेकिन इस सेग्मेंट में अब ब्रांड्स की बाढ़ सी आ चुकी है जिसमें कुछ कंपनियां बेहद सस्ते में अपने स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड लॉन्च कर रही हैं। लेकिन क्या सस्ते स्मार्ट वियरेबल सटीक काम करते हैं? कहीं ऐसा तो नहीं, सस्ते के चक्कर में आप ऐसा फिटनेस वियरेबल खरीद रहे हों जो ठीक से काम ही न करता हो? यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं वो जरूरी बातें जो आपको एक सही, उपयोगी स्मार्ट वियरेबल को चुनने में मदद कर सकती हैं। 

How to choose right fitness wearable

फिटनेस बैंड, स्मार्टवॉच या स्मार्टबैंड को यूजर अपने हेल्थ ट्रैकिंग के मकसद से खरीदते हैं। ये फिटनेस वियरेबल कई तरह के हेल्थ फीचर्स उपलब्ध करवाते हैं जिसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर, SpO2 लेवल, स्लीप मॉनिटरिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, और मेन्स्रुअल साइकल जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। लेकिन कई बार सस्ते स्मार्ट, फिटनेस वियरेबल सटीक रीडिंग्स नहीं ले पाते हैं। इसलिए कोई भी स्मार्ट वियरेबल खरीदने से पहले उसकी इन बातों को जरूर चेक कर लें- 

fitness tracker

स्मार्टबैंड, फिटनेस ट्रैकर, स्मार्टवॉच अब धीरे-धीरे हमारी जिंदगी में जरूरी जगह बना रहे हैं।
Photo Credit: iStock

Accuracy

किसी स्मार्टबैंड, फिटनेस वियरेबल का फायदा तभी होता है जब वह सटीक मॉनिटरिंग करता हो। इसके लिए प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन को जरूर चेक करें कि वह कितने प्रतिशत सटीक ट्रैकिंग कर सकता है। इसके लिए आप उस प्रोडक्ट के यूजर रिव्यू भी चेक कर सकते हैं। रिव्यूज को विस्तार से पढ़ें और जानें कि यह एक्यूरेसी के मापदंड पर कितना खरा उतरता है। 

Subscription

कई कंपनियों के फिटनेस वियरेबल हेल्थ ट्रैकिंग के लिए सब्सक्रिप्शन बेस्ड होते हैं। अगर आपने सस्ते के चक्कर में ऐसा फिटनेस वियरेबल खरीद लिया जो बिना पैसे के ट्रैकिंग डेटा नहीं उपलब्ध करवाता है तो आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए खरीदने से पहले चेक करें तो कहीं इसमें सब्सक्रिप्शन वाला फंडा तो नहीं है! 

Sensor

किसी भी फिटनेस ट्रैकर का काम उसके सेंसर्स पर निर्भर करता है। बढ़िया सेंसर वाले फिटनेस वियरेबल ज्यादा सटीक ट्रैकिंग करते हैं और सही आंकड़े दिखा सकते हैं। इसके उलट घटिया सेंसर वाले फिटनेस वियरेबल खरीदने का काई फायदा नहीं होता है क्योंकि उनसे आपको सही आंकड़े नहीं मिल सकते हैं। इसलिए खरीदने से पहले सेंसर्स के बारे में जरूर जानकारी जुटा लें। 

Data Calculation

किसी भी फिटनेस ट्रैकर, या स्मार्ट वियरेबल को खरीदने से पहले यह जरूर जांच लें कि डिवाइस में डेटा कैसे जेनरेट होता है। फिटनेस ट्रैकर आपके स्टेप्स, कैलोरी, और दिनभर की मेहनत को फिटनेस ऐप्स के माध्यम से, या स्मार्टफोन के माध्यम से कैल्कुलेट करते हैं। इसमें सेंसर, यूजर का निजी डेटा और गणित के फॉर्मूलों का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार सुनने में आता है कि सस्ते फिटनेस वियरेबल कैलोरी और फिटनेस का अनुमान आबादी के औसत और व्यक्तिगत जानकारी के आधार पर लगा लेते हैं। इनमें सटीक और सीधे माप शामिल नहीं होते। इसलिए यह जरूर चेक कर लें कि आप जो फिटनेस ट्रैकर खरीद रहे हैं उसमें डेटा केल्कुलेशन का आधार क्या है। 

इस तरह उपरोक्त सभी बातों को ध्यान में रखते हैं तो आप अपने लिए एक बढ़िया और उपयोगी स्मार्ट वियरेबल खरीद सकते हैं। इसके लिए स्वतंत्र रिव्यू भी बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। इसलिए फिटनेस वियरेबल खरीदते समय उसकी कीमत की बजाए उसके सेंसर्स, काम करने की प्रणाली को चेक करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  2. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  3. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  5. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  7. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  8. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  10. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »