10वीं वर्षगांठ के मौके पर जियो ने 3599 रुपये वाले प्लान को सुपर-डुपर हिट प्लान बना दिया है। इस प्लान में कंपनी ने 120GB फ्री डेटा दे दिया है।
Photo Credit: Jio
Jio ने 10वीं वर्षगांठ पर 365 दिनों की वैधता वाला नया प्लान अपडेट किया है।
Reliance Jio को सर्विसेज देते 10 साल पूरे हो गए हैं। 5 सितंबर को कंपनी ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर धमाका कर दिया है! देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने 1 साल वाला जबरदस्त प्लान अपडेट किया है। 365 दिनों वाले इस प्लान में कंपनी ऐसे बेनिफिट्स जोड़े हैं जिन्हें सुनकर आप चौंक जाएंगे। वर्तमान में किसी भी अन्य कंपनी के प्रीपेड प्लान्स में ऐसे बेनिफिट नहीं मिल रहे हैं। आइए जानते हैं 10वीं सालगिरह पर कंपनी ने ग्राहकों को क्या खास तोहफा दिया है।
Jio ने 365 दिनों की वैधता वाला नया प्लान अपडेट किया है। कंपनी 1 साल वैलिडिटी के तहत 3599 रुपये का खास प्लान पहले से लेकर आती है, लेकिन 10वीं वर्षगांठ के मौके पर इस प्लान को सुपर-डुपर हिट प्लान बना दिया है। इस प्लान में कंपनी ने 120GB फ्री डेटा दे दिया है। जी हां, प्लान साधारण तौर पर डेली 2.5GB डेटा देता है जो कि पूरे साल में 912.5GB डेटा बनता है। लेकिन अब 120GB फ्री डेटा भी मिलेगा जिसके बाद प्लान में कुल डेटा 1032.5GB हो गया है। यानी हर महीने यूजर को 10GB फ्री डेटा मिल रहा है।
इस प्लान में एक और बेनिफिट कंपनी ने जोड़ा है। रीचार्ज पैक के साथ 1000 से ज्यादा टीवी चैनल्स का एक्सेस यूजर को मिलेगा। JioTV के माध्यम से इन चैनल्स को देखा जा सकता है। यानी कंपनी ने 55 रुपये के 12 वाउचर इस प्लान में जोड़ दिए हैं। प्लान में JioHotstar का फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। यानी एंटरटेनमेंट का पूरा इंतजाम इसमें किया गया है।
इसके साथ ही प्लान के अन्य बेनिफिट्स ज्यों के त्यों बने रहेंगे। यानी यह रिचार्ज प्लान यूजर को 2.5GB प्रतिदिन के हिसाब से हाई स्पीड डेटा देता रहेगा। प्लान में 100SMS प्रतिदिन फ्री भेजने की सुविधा मिलती है। वहीं, अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट तो है ही। योग्य यूजर्स को कंपनी इस प्लान में अनलिमिटिड 5G डेटा देती है।
Google Gemini Pro Plan इस पैक के साथ फ्री आता है जो कि 18 महीने तक वैध रहेगा। इसकी कीमत ₹35100 है जिसमें यूजर को 500GB की क्लाउड स्टोरेज भी मिलती है। साथ ही Nano Banana एआई का एक्सेस भी दिया गया है। देखा जाए तो प्लान यूजर को 10 रुपये प्रतिदिन से भी कम की कीमत में सालभर के लिए धांसू बेनिफिट देता है। प्लान को नजदीकी जियो स्टोर, या MyJio App से भी एक्टिवेट करवाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप Jio.com पर विजिट कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999