फिटनेस बैंड में मीटिंग रिकॉर्डिंग और AI-पावर्ड प्रोडक्टिविटी फीचर्स के साथ पारंपरिक हेल्थ ट्रैकिंग भी दी गई है।
Photo Credit: GOURBAN
URBAN ARC Fitness Band एक ऐसा फिटनेस बैंड है जो खासतौर पर बिजनेस प्रफेशनल्स, स्टूडेंट्स, और आंत्रप्रिन्योर्स के लिए लॉन्च किया है।
URBAN की ओर से एक ऐसा स्मार्ट फिटनेस बैंड URBAN ARC लॉन्च किया गया है जो बिना डिस्प्ले के साथ AI पावर्ड मीटिंग रिकॉर्ड कर सकता है। यह चौबीसों घंटे और सातों दिन यूजर के लिए हेल्थ ट्रैकिंग भी कर सकता है। फिटनेस बैंड में कोई स्क्रीन नहीं लगी है और इसे कलाई पर बांधा जा सकता है। यह कलाई से सीधे बातचीत रिकॉर्ड कर सकता है, मीटिंग समरी कर सकता है। साथ ही ट्रांसेलट और AI जेनरेटेड माइंड मैप तैयार कर सकता है। यानी प्रोडक्टिविटी और हेल्थ ट्रैकिंग एक ही डिवाइस में समाए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
URBAN ARC की भारत में कीमत ₹6,999 है और यह 7 सितंबर से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फिटनेस बैंड को प्रीबुक किया जा सकता है। प्रीबुकिंग पर कंपनी ने 1000 रुपये का डिस्काउंट देने की घोषणा भी की है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और मुख्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से इसे खरीदा जा सकेगा।
URBAN ARC Fitness Band एक ऐसा फिटनेस बैंड है जो खासतौर पर बिजनेस प्रफेशनल्स, स्टूडेंट्स, और आंत्रप्रिन्योर्स के लिए लॉन्च किया है। यानी ऐसे यूजर्स जो दिनभर किसी न किसी रूप में मीटिंग्स या लेक्चर्स आदि में व्यस्त रहते हैं। उनके लिए यह बहुत उपयोगी है। हर तरह की मीटिंग की समरी, ट्रांसलेट या ट्रांसक्रिप्शन की सुविधा इसमें मिल जाती है। फिटनेस बैंड में मीटिंग रिकॉर्डिंग और AI-पावर्ड प्रोडक्टिविटी फीचर्स के साथ पारंपरिक हेल्थ और एक्टिविटी ट्रैकिंग भी इसमें मिल जाती है।
इसके हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2) मॉनिटरिंग, नींद का पैटर्न और क्वालिटी, AI-आधारित पर्सनलाइज्ड पैटर्न एनालिसिस के साथ-साथ स्ट्रेस लेवल ट्रैकिंग भी शामिल है। वियरेबल डिवाइस में IPX68 वॉटर-रसिस्टेंस रेटिंग है। डिवाइस में हल्के वजन वाला बुना हुआ नायलॉन स्ट्रैप दिया गया है। बैटरी की बात करें तो साधारण इस्तेमाल में इसकी बैटरी 15 दिन तक चल जाती है। स्टैंडबाय मोड में 30 दिन तक यह चल सकता है। वहीं, एक्टिव रिकॉर्डिंग के दौरान 16 घंटे तक का बैकअप इसमें मिल जाता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ