Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी बताई गई है। साथ में 67W फास्ट चार्जिंग होगी। फोन 50W वायरलैस चार्जिंग के सपोर्ट से भी लैस होगा।

Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ

Photo Credit: ITHome

Xiaomi 18 Fold को कंपनी कई रंगों में लॉन्च करने जा रही है।

ख़ास बातें
  • बाहरी डिस्प्ले 5.38 इंच का बताया गया है जबकि इंटरनल डिस्प्ले 7.58 इंच है।
  • कंपनी ने दो और कलर वेरिएंट्स से पर्दा उठा दिया है।
  • यह Xring O3 फ्लैगशिप चिपसेट से लैस होगा।
विज्ञापन

Xiaomi 18 Fold लॉन्च के लिए तैयार है। फोन कल यानी 7 सितंबर को मार्केट में एंट्री करने जा रहा है। लॉन्च से पहले फोन की जबरदस्त हाइप मार्केट में बनी हुई है। घरेलू मार्केट में फोन का लॉन्च सबसे पहले कंपनी ने रखा है। इससे पहले इसके दो कलर वेरिएंट्स से भी पर्दा उठा दिया गया है। शाओमी का यह चर्चित फोल्डेबल फोन Leica कैमरा से लैस होकर आ रहा है जो कि इसकी एक बड़ी खूबी रहने वाली है। इसके अलावा फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो फोल्डेबल डिवाइस के लिहाज से अपने आप में एक खास फीचर रहने वाला है। Xiaomi 18 Fold के लॉन्च से पहले आइए जानते हैं फोन के बारे में सबकुछ। 

Xiaomi 18 Fold Launch Event Live

Xiaomi 18 Fold का लॉन्च इवेंट 7 सितंबर को, यानी कल होने जा रहा है। कंपनी इसे चीनी मार्केट में पेश करने जा रही है। लॉन्च इवेंट चीनी समय के अनुसार शाम को 7 बजे लाइव होगा। भारतीय समय के अनुसार, फोन के लॉन्च का समय शाम 4.30 बजे रहेगा। 

Xiaomi 18 Fold Color Variants

Xiaomi 18 Fold को कंपनी कई रंगों में लॉन्च करने जा रही है। सबसे पहले इसके रेड कलर को रिवील किया गया था। अब लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने दो और कलर वेरिएंट्स से पर्दा उठा दिया है। इसमें ब्लैक वेरिएंट भी आया है। साथ में तीसरा वेरिएंट वार्म गोल्ड व्हाइट के रूप में दिखाया गया है। यानी प्रीमियम लुक के लिए कंपनी ने व्हाइट को विकल्प में दिया है जबकि बिजनेस पर्पज के लिए ब्लैक को उतार दिया है। 

Xiaomi 18 Fold blue

Xiaomi 18 Fold ब्लैक वेरिएंट में भी रिवील किया गया है।
Photo Credit: ITHome

Xiaomi 18 Fold Design

Xiaomi 18 Fold का डिजाइन काफी समय से चर्चा में है। फोन में राउंड किनारों वाली बॉडी दिख रही है। यह मिडफोल्ड डिजाइन में आता है। हिंज काफी संकरा नजर आ रहा है। फोन फ्रेम फ्लैट दिया गया है। फोन में बाहरी डिस्प्ले 5.38 इंच का बताया गया है जबकि इंटरनल डिस्प्ले 7.58 इंच का बताया गया है। 

Xiaomi 18 Fold Specifications

Xiaomi 18 Fold में कंपनी ने दो डिस्प्ले दिए हैं। 5.38 इंच का आउटर डिस्प्ले, और 7.58 इंच की भीतरी स्क्रीन, दोनों ही शाओमी की Super Pixel टेक्नोलॉजी से लैस होकर आते हैं। इनमें 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस बताई गई है। 

फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है। Leica ट्यून्ड कैमरा सेटअप में दूसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर है, जबकि तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर के रूप में आने वाला है। 

फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह Xring O3 फ्लैगशिप चिपसेट से लैस होगा। साथ में LPDDR6 रैम मिलने वाली है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी बताई गई है। साथ में 67W फास्ट चार्जिंग होगी। फोन 50W वायरलैस चार्जिंग के सपोर्ट से भी लैस होगा। कहा जा रहा है कि फोन फिलहाल चीनी मार्केट में ही उपलब्ध होगा। कंपनी इसे चीन से बाहर लाती है या नहीं, अभी कहना मुश्किल है। लेटेस्ट गैजेट अपडेट्स के लिए जुड़े रहें। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »