₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!

फोन में 50MP मेन कैमरा के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलता है।

₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!

Photo Credit: Vivo

Vivo S2 में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है

ख़ास बातें
  • फोन में 50MP मेन कैमरा के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलता है।
  • ड्यूरेबिलिटी के लिए IP68, IP69 डुअल रेटिंग इसमें दी गई है।
  • फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है।
विज्ञापन

Vivo S2 को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। फोन एक चर्चित मोबाइल रहा है जिसे अभी भी डिस्काउंटेड प्राइस में खरीदने का मौका है। फ्लिपकार्ट पर फोन को 2 हजार रुपये से ज्यादा डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में 50MP मेन कैमरा के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। 7050mAh की बैटरी इसमें दी गई है। ड्यूरेबिलिटी के लिए IP68, IP69 डुअल रेटिंग इसमें दी गई है। आइए जानते हैं Vivo S2 के डिस्काउंट ऑफर के बारे में विस्तार से। 

Vivo S2 Discount Price Offer

Vivo S2 को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का एमआरपी यूं तो 70,999 रुपये है। लेकिन Flipkart पर फोन 37 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन के 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,995 रुपये रह जाती है, जो कि इसका लॉन्च प्राइस भी रहा है। यह कंपनी का सीधा डिस्काउंट है जो पूरे 26 हजार रुपये का है। लेकिन इसे कंपनी और अधिक सस्ता खरीदने का ऑफर भी दिया है। इसके लिए आपको छोटा सा बैंक ऑफर इसके साथ लगाना होगा। 

Vivo S2 को अगर Flipkart Axis बैंक या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन 2250 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। फोन को EMI पर खरीदने का भी विकल्प दिया गया है। इसके लिए आप 9 महीने की किश्तों में इसे मात्र 4999 रुपये मासिक खर्च के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी ने नो-कॉस्ट EMI का ऑफर दिया है। यानी एक्स्ट्रा चार्ज से आप बच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Vivo S2 Specifications

Vivo S2 में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 7050mAh बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसमें 8GB तक Extended RAM का सपोर्ट भी दिया है, जिससे जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त वर्चुअल RAM का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Vivo S2 में डुअल 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C, OTG, GPS और GLONASS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन को IP68 + IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great standby battery life
  • Impressive viewing angles
  • Decent night-time photography
  • Lag-free UI
  • Marble-like finish on the rear panel looks good
  • कमियां
  • Tends to capture softer images in daylight
  • Lack of a telephoto camera
  • Sub-par fingerprint scanner response
डिस्प्ले6.83 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7360 टर्बो
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »