किस फ्लोर पर है बच्चा ये भी बताएगी Xiaomi की नई Kids Watch! जानें फ्लिप कैमरा, SOS अलर्ट वाली स्मार्टवॉच की कीमत
Xiaomi ने बच्चों के लिए नई स्मार्टवॉच Xiaomi Kids Watch लॉन्च की है, जिसमें सेफ्टी और कम्युनिकेशन पर खास फोकस किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इस स्मार्टवॉच में फ्लिप डुअल कैमरा डिजाइन, 1.75 इंच का AMOLED डिस्प्ले और AI-बेस्ड फ्लोर-लेवल लोकेशन ट्रैकिंग फीचर दिया गया है। वॉच GPS, BeiDou और Galileo जैसे मल्टीपल नेविगेशन सिस्टम्स को सपोर्ट करती है। इसमें वॉइस और वीडियो कॉलिंग, NFC सपोर्ट, SOS अलर्ट और वाटर रेजिस्टेंट बिल्ड भी शामिल है। Xiaomi Kids Watch की बिक्री 27 जनवरी से शुरू होगी।