CMF Headphone Pro: CMF ने लॉन्च किए अपने पहले ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन, जानें कीमत
CMF ने अपनी ऑडियो लाइनअप को बढ़ाते हुए सोमवार को पहला ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन CMF Headphone Pro लॉन्च कर दिया। कीमत की बात करें तो CMF Headphone Pro का प्राइस US में 99 डॉलर यानी लगभग 8,000 रुपये रखा गया है। यूरोप में इसकी कीमत 99 यूरो (करीब 10,000 रुपये) और UK में 79 पाउंड (करीब 9,400 रुपये) है। कलर ऑप्शन्स में Dark Grey, Light Green और Light Grey शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक यह हेडफोन फिलहाल UK और यूरोपियन यूनियन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा जबकि US में इसकी सेल 7 अक्टूबर से शुरू होगी।