Apple ने रग्ड डिजाइन, नाइट मोड के साथ लॉन्च की Ultra Watch

कंपनी के 'Far Out' इवेंट में इस वॉच के साथ ही Apple Watch Series 8 and Apple Watch SE (सेकेंड जेनरेशन) को भी लॉन्च किया गया है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 सितंबर 2022 00:40 IST
ख़ास बातें
  • इस वॉच को सिंगल सेल्युलर मॉडल में पेश किया जाएगा
  • इसमें 49 mm के डिस्प्ले के साथ एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम बॉडी है
  • सामान्य इस्तेमाल में इसकी बैटरी 36 घंटे तक चल सकती है

नई वॉच का भारत में प्राइस 89,900 रुपये से शुरू होगा

दुनिया की बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Apple ने बुधवार को Ultra वॉच लॉन्च की। कंपनी के 'Far Out' इवेंट में इस वॉच के साथ ही Apple Watch Series 8 and Apple Watch SE (सेकेंड जेनरेशन) को भी लॉन्च किया गया है। Ultra वॉच की बैटरी सिंगल चार्ज में 36 घंटे तक चल सकती है। इसके एक आगामी फीचर में 60 घंटे तक बैटरी चल सकेगी। इस वॉच को सिंगल सेल्युलर मॉडल में पेश किया जाएगा और इसमें 49 mm के डिस्प्ले के साथ एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम बॉडी है। Ultra वॉच की GPS एक्युरेसी को बेहतर बनाया गया है। 

भारत में Apple Watch Ultra का प्राइस और उपलब्धता

नई वॉच का भारत में प्राइस 89,900 रुपये से शुरू होगा। इसकी बिक्री ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, जापान, भारत, ब्रिटेन, अमेरिका और UAE सहित 40 से अधिक देशों में 23 सितंबर से शुरू होगी। कंपनी ने बताया कि इसके लिए ऑर्डर बुधवार से ही दिए जा सकेंगे। 


स्पेसिफिकेशंस

इस वॉच में 49 mm डिस्प्ले और टाइटेनियम बॉडी के साथ एक नया Wayfinder वॉच फेस है जिसका डिजाइन बड़े डिस्प्ले के लिए बनाया गया है। इसमें एक नया एक्शन बटन है जिसका इस्तेमाल विभिन्न फीचर्स को शुरू करने के लिए किया जा सकता है। सामान्य इस्तेमाल में इसकी बैटरी 36 घंटे तक चल सकती है। कंपनी ने बताया कि वह एक नई लो-पावर सेटिंग भी देगी जिससे 60 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिल सकेगा। 
Advertisement

Apple Watch Series 8 GPS का प्राइस 399 डॉलर से शुरू होगा। इसके सेल्युलर मॉडल का प्राइस 499 डॉलर है। यह मिडनाइट, सिल्वर, स्टारलाइट और रेड कलर्स में उपलब्ध होगी। इस वॉच की परचेज पर कंपनी तीन महीने के लिए Fitness+ का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। इसकी बिक्री 16 सितंबर से शुरू होगी और इसके लिए ऑर्डर बुधवार से दिए जा सकेंगे। 

कंपनी की अफोर्डेबल Watch SE GPS का शुरुआती प्राइस 249 डॉलर है। इसके सेल्युलर मॉडल का प्राइस 299 डॉलर है। यह मिडनाइट, सिल्वर और स्टारलाइट कलर्स में उपलब्ध होगी। इसकी बिक्री 16 सितंबर से शुरू होगी। हालांकि, कंपनी ने Apple Watch Series 8 और  Apple Watch SE (सेकेंड जेनरेशन) की भारत में उपलब्धता और प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है। कंपनी की वॉचेज के पिछले मॉडल्स की तरह इनमें भी हेल्थ और फिटनेस से जुड़े बहुत से फीचर्स मिलेंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: smartwatch, Apple, Battery, Display, Price, Colors, Fitness, Design, Features
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.