Apple पर लगी बिना चार्जर के iPhone बेचने पर रोक

ब्राजील की जस्टिस मिनिस्ट्री ने iPhone 12 और नए मडल्स के साथ ही अन्य ऐसे मॉडल्स की बिक्री रोकने को कहा है जिनके साथ चार्जर नहीं दिया जा रहा

Apple पर लगी बिना चार्जर के iPhone बेचने पर रोक

कंपनी को ब्राजील में चार्जर के बिना iPhone की बिक्री नहीं करने का आदेश दिया गया है

ख़ास बातें
  • Apple के बुधवार को होने वाले इवेंट में iPhone 14 पेश किया जाना है
  • कंपनी ने iPhone 12 के लॉन्च के साथ चार्जर देना बंद कर दिया था
  • अमेरिकी कंपनी का कहना था कि यह कार्बन इमिशन को कम करने की उसकी कोशिश है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple पर ब्राजील में इस स्मार्टफोन के बॉक्स में चार्जर को शामिल नहीं करने पर लगभग 1.3 करोड़ BRL (लगभग 18 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। ब्राजील की सरकार का कहना है कि कंपनी की ओर से कस्टमर्स को पूरा प्रोडक्ट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। Apple के बुधवार को होने वाले इवेंट में iPhone 14 पेश किया जाना है।

Reuters की रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी को ब्राजील में चार्जर के बिना iPhone की बिक्री नहीं करने का आदेश दिया गया है। ब्राजील की जस्टिस मिनिस्ट्री ने iPhone 12 और नए मडल्स के साथ ही iPhone के अन्य  ऐसे मॉडल्स की बिक्री रोकने को कहा है जिनके साथ चार्जर नहीं दिया जा रहा। जस्टिस मिनिस्ट्री का कहना है कि चार्जर को शामिल नहीं करना कस्टमर्स के खिलाफ भेदभाव वाला कारोबारी तरीका है और iPhone के साथ एक जरूरी कंपोनेंट नहीं दिया जा रहा। Apple ने लगभग दो वर्ष पहले iPhone 12 के लॉन्च के साथ चार्जर देना बंद कर दिया था। कंपनी ने कहा था कि यह कार्बन इमिशन को कम करने की उसकी कोशिश है। 

हालांकि, ब्राजील की सरकार ने कंपनी के इस दावे को नकार दिया है। जस्टिस मिनिस्ट्री का कहना है कि इसका कोई प्रमाण नहीं है कि स्मार्टफोन के बॉक्स में एक चार्जर नहीं देना एनवायरमेंट के लिए बेहतर है। हाल ही में Apple की चीन में सप्लायर Luxshare Precision Industry पर ताइवान की एक महत्वपूर्ण कंपनी को खरीदने के लिए एक शेल कंपनी का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगा था। Luxshare के चेयरमैन Grace Wang ने कथित तौर पर हांगकांग की एक फर्म का इस्तेमाल अपनी फर्म की पहचान को छिपाने और ताइवान में हेडक्वार्टर रखने वाली Speed Tech के शेयर्स खरीदने के लिए किया था।

ताइवान में स्थानीय अथॉरिटीज से स्वीकृति मिलने के बाद ही चीन की कंपनियों को कारोबार करने की अनुमति है। इससे पहले ताइवान ने Luxshare पर ताइवान के एक सप्लायर से महत्वपूर्ण कारोबारी जानकारियां चुराने का आरोप लगाया था। पिछले वर्ष भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने ऐप स्‍टोर पर अनुचित बिजनेस प्रैक्टिस को लेकर Apple के खिलाफ जांच का आदेश दिया था। कंपनी पर आरोप था कि उसने मार्केट में अपनी पोजिशन का गलत इस्तेमाल किया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Apple, Fine, charger, Market, Brazil, IPhone, China, Sales
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »