29 घंटों की बैटरी लाइफ के साथ Ambrane Dots ट्यून TWS इंडिया में लॉन्‍च

इन्‍हें ब्लैक, पिंक और वाइट के स्पोर्टिंग शेड्स में लाया गया है और Amazon, Flipkart व Tata Cliq से खरीदा जा सकता है।

29 घंटों की बैटरी लाइफ के साथ Ambrane Dots ट्यून TWS इंडिया में लॉन्‍च

Ambrane Dots Tune TWS में गूगल असिस्टेंट और सिरी दोनों ही वॉयस असिस्टेंट एक्टिवेशन की सुविधा है।

ख़ास बातें
  • इन्‍हें कान में पूरे दिन आराम से फ‍िट रहने के लिए डिजाइन किया गया है
  • ब्लूटूथ v5.1 टेक्नि‍क से यूजर्स को बिना रुकावट कने‍क्टिविटी मिलती है
  • ईयरबड्स को मल्टीफंक्शन टच सेंसर से लैस किया गया है
विज्ञापन
Ambrane ने उसकी TWS लाइनअप में डॉट्स ट्यून TWS ईयरबड्स के नाम से एक नया प्रॉडक्‍ट पेश किया है। इन ईयरबड्स की कीमत 2199 रुपये है। एम्ब्रेन के अनुसार, ये ईयरबड्स चार्जिंग केस की मदद से 29 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं। दावा यह भी है कि ईयरबड्स, सिंगल चार्ज में 6.5 घंटे का म्‍यूजिक प्‍लेबैक देते हैं। इन्‍हें
ब्लैक, पिंक और वाइट के स्पोर्टिंग शेड्स में लाया गया है और Amazon, Flipkart व Tata Cliq से खरीदा जा सकता है।

10 mm ड्राइवर्स से लैस ये ईयरबड्स हाई बैस के साथ ऑथंटिक साउंड एक्‍सपीरियंस देते हैं। हैंड्स-फ्री कॉलिंग के लिए हरेक ईयरबड में डुअल माइक्रोफोन लगाए गए हैं। Ambrane Dots Tune TWS में गूगल असिस्टेंट और सिरी दोनों ही वॉयस असिस्टेंट एक्टिवेशन की सुविधा है। इन्‍हें कान में मजबूती और पूरे दिन आराम से फ‍िट रहने के लिए डिजाइन किया गया है। हाफ इन-ईयर डिजाइन वाले ये ईयरबड्स सिल‍िकॉन टिप्‍स के साथ आते हैं, ताकि फ‍िटिंग में कोई परेशानी ना आए। ब्लूटूथ v5.1 टेक्नि‍क की मदद से यूजर्स को बिना रुकावट कने‍क्टिविटी मिलती है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की वजह से बेहतरीन साउंड क्वालिटी, इंस्टेंट पेयरिंग, स्टेबल कनेक्शन और 10 मीटर तक रेंज देने का वादा किया गया है।

कॉल में आसानी और म्‍यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स देने के लिए एम्ब्रेन डॉट्स ट्यून टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स को मल्टीफंक्शन टच सेंसर से लैस किया गया है। इन्‍हें IPX4 रेटिंग मिली है यानी ये ईयरबड्स पसीने और पानी से होने वाले नुकसान से बचे रहते हैं और फ‍िटनेस के लिए जिम में पसीना बहाने वालों का भी अच्‍छा साथ निभाते हैं। 

अपनी TWS लाइनअप में नए प्रोडक्‍ट की लॉन्चिंग पर Ambrane India के डायरेक्‍टर, सचिन रेलहान ने कहा कि हमें अपने टीडब्ल्यूएस पोर्टफोलियो को ऐसे प्रॉडक्‍ट्स के साथ आगे बढ़ाने में खुशी हो रही है, जो मिलेनियल्‍स की जरूरतों को डिफाइन करते हैं। इन कॉम्पैक्ट TWS ईयरबड्स वह सब कुछ है, जो किसी को भी उसकी लाइफ स्‍टाइल को बैलेंस करने के लिए चाहिए।

इससे पहले एम्ब्रेन की TWS लाइनअप में 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ Dots 38 इन-ईयर ईयरबड्स शामिल थे। Ambrane NeoBuds 33 भी बेहतरीन बजट ऑप्‍शन हैं, जो अच्‍छा प्‍लेबैक टाइम देते हैं। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
ColourBlack
Headphone TypeIn-Ear
Microphoneहां
ConnectivityTrue Wireless Stereo (TWS)
TypeEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »