Xiaomi अपने नए स्मार्ट TV पेश करने जा रही है। कंपनी QLED TV X Pro सीरीज को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के अनुसार नई टीवी रेंज उन यूजर्स को खूब भा सकती है जो घर पर ही प्रीमियम एंटरटेनमेंट का मजा लेना चाहते हैं। टीवी Google smart TV सिस्टम पर रन करते हैं। ये टीवी mi.com, Flipkart आदि से खरीदे जा सकेंगे।
Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में नया TV Max 2024 4K QLED TV भी लॉन्च किया है। स्मार्ट टीवी दो बड़े साइज - 85-इंच और 100-इंच में उपलब्ध हैं। 85-इंच TV Max 2025 की कीमत 1,299.99 यूरो (करीब 1,12,400 रुपये) रखी गई है। वहीं, इसके 100-इंच TV Max 2025 मॉडल की कीमत 1,999.99 यूरो (करीब 1,87,400 रुपये) है।
Mi QLED TV 75-इंच साइज़ का है, जो कि सबसे बड़ा और शाओमी की भारत में टेलीविज़न रेंज के अंदर सबसे महंगा टीवी है। यह टीवी Android TV इंटरफेस व Xiaomi के PatchWall यूज़र इंटरफेस के साथ Android TV 10 पर काम करता है।
Mi QLED TV 4K में 55 इंच की अल्ट्रा-एचडी (3840x2160 पिक्सल) QLED स्क्रीन दी गई है, जिसके साथ विभिन्न HDR फोर्मेट का सपोर्ट मिलता है इसमें HLG, HDR10, HDR10+ और Dolby Vision आदि शामिल हैं। यह टीवी Android TV 10 पर काम करता है।