घर में लगाना है छोटा Smart TV तो ये टीवी रहेंगे बेस्ट, अभी खरीदने पर मिलेगा 1 हजार का डिस्काउंट

घर के लिए या ऑफिस के लिए छोटा स्मार्ट टीवी तलाश कर रहे हैं तो 32 इंच का साइज बेहतर रहेगा।

घर में लगाना है छोटा Smart TV तो ये टीवी रहेंगे बेस्ट, अभी खरीदने पर मिलेगा 1 हजार का डिस्काउंट

Photo Credit: Unsplash/Kevin Woblick

Top 32 inch Smart TV: अमेजन पर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

ख़ास बातें
  • Redmi F Series Smart TV में 32 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Acer J Series Smart TV में 32 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Skywall में 32 इंच की LED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है।
विज्ञापन
घर के लिए या ऑफिस के लिए छोटा स्मार्ट टीवी तलाश कर रहे हैं तो 32 इंच का साइज बेहतर रहेगा। बाजार में एक से बढ़कर एक ऑप्शन मौजूद हैं और अगर आप अपने लिए नया टीवी खरीदने में कंफ्यूज हो रहे हैं तो आज हम आपको 5 सबसे किफायती 32 इंच डिस्प्ले वाले स्मार्ट टीवी के बारे में बता रहे हैं। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 32 इंच स्मार्ट टीवी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किए गए हैं। आइए 32 इंच स्मार्ट टीवी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 
Latest and Breaking News on NDTV

TCL 32 inch V4C Series Smart TV 
TCL 32 inch V4C Series HD Ready Smart QLED Google TV की कीमत अमेजन पर 12,990 रुपये है। बैंक ऑफर में OneCard क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 1 हजार रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 11,990 रुपये हो जाएगी। इस स्मार्ट टीवी में 32 इंच की QLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 1GB RAM और 8GB ROM दी गई है। यह 64-bit क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें वाई-फाई 4 का सपोर्ट मिलता है। गूगल एसिस्टेंट के साथ काम करने वाला यह टीवी प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, जी5 आदि का सपोर्ट करता है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

Xiaomi Smart TV 32 inch HD Smart TV
Xiaomi Smart TV 32 inch HD Ready Smart Google LED TV की कीमत अमेजन पर 11,999 रुपये है। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 11,499 रुपये हो जाएगी। Xiaomi MI Smart TV में 32 इंच की LED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 768 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

Skywall 32 inch HD Smart TV 
Skywall 32 inch HD Ready Smart LED TV 32SWELS-PRO की कीमत 7,299 रुपये है। बैंक ऑफर में येस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 6,751 रुपये हो जाएगी। Skywall में 32 इंच की LED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। यह टीवी बिल्ट इन वाई-फाई के साथ आता है और एंड्रॉयड 12 ओएस पर काम करता है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

Redmi 32 inch F Series Smart TV
Redmi 32 inch F Series HD Ready Smart LED Fire TV की कीमत 10,999 रुपये है। बैंक ऑफर के मामले में एचडीएफसी बैंक कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 500 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 10,499 रुपये हो जाएगी। Redmi F Series Smart TV में 32 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 768 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। यह टीवी स्पेशल Fire OS 7 पर काम करता है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

Acer 32 inch J Series Smart TV
Acer 32 inch J Series HD Ready Smart Google LED TV की कीमत अमेजन पर 10,999 रुपये है। बैंक ऑफर को देखते हुए बैंक क्रेडिट कार्ड से 10% इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 9,999 रुपये हो जाएगी। Acer J Series Smart TV में 32 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 768 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी और एचडीएमआई सपोर्ट शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »