Xiaomi 18 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट
Xiaomi 17 सीरीज के सभी मॉडल्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max और Xiaomi 17 Ultra शामिल हैं। Qualcomm ने Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का 'Pro' वर्जन रिलीज नहीं किया है। Xiaomi 18 में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।