10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देने को तैयार हैं।
Photo Credit: Xiaomi
Redmi Note 17 Pro Max का लॉन्च 27 अगस्त के लिए निर्धारित है।
स्मार्टफोन में बैटरी बहुत अहम रोल निभाती है। स्मार्टफोन डेली लाइफ का सबसे जरूरी हिस्सा बनता जा रहा है। ऐसे में स्मार्टफोन की बैटरी पूरे दिन चलना एक जरूरत बनता जा रहा है। नई टेक्नोलॉजी के साथ अब कंपनियां स्मार्टफोन्स में कॉम्पेक्ट साइज में ही विशाल बैटरी कैपिसिटी वाले सैल इस्तेमाल करने लगी हैं। पिछले कुछ दिनों में ट्रेंड बनता जा रहा है कि अब स्मार्टफोन्स में 8000mAh या 9000mAh तक बैटरी आसानी से मिलने लगी हैं। लेकिन कुछ ब्रांड्स इसे और आगे ले जाना चाहती हैं।
आने वाले दिनों में कई स्मार्टफोन्स ऐसे होंगे जिनमें 10,000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। ये स्मार्टफोन्स उन यूजर्स के लिए लुभावने हो सकते हैं जिन्हें दिनभर मीडिया, एंटरटेनमेंट, या स्ट्रीमिंग करनी होती है, या फिर गेमर्स के लिए लम्बा बैटरी बैकअप बहुत मायने रखता है। वहीं, स्मार्टफोन दिनभर कई जरूरी कामों में चाहिए होता है जैसे ऑनलाइन मीटिंग, फोटोग्राफी, व्लॉगिंग, या फिर ऑनलाइन पेमेंट जैसे अन्य जरूरी काम। इसलिए ग्राहक बड़ी बैटरी को एक जरूरी फीचर के रूप में चाहने लगे हैं। आइए जानते हैं कौन से स्मार्टफोन होंगे जो 10,000mAh की बैटरी के साथ आने वाले हैं।
Redmi Note 17 Pro Max
Redmi Note 17 Pro Max का लॉन्च 27 अगस्त के लिए निर्धारित है। फोन को कंपनी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8-इंच का OLED डिस्प्ले होगा जो कि एक फ्लैट डिस्प्ले बताया गया है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है। इसमें 10,000mAh की विशाल बैटरी होगी। साथ में कंपनी 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देगी। फोन में 50MP का मुख्य रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा मिलने की बात कही गई है। इसके साथ 4 बड़े Android OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिल सकते हैं।
Oppo F35 Pro
Oppo F35 Pro जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। 91मोबाइल्स के अनुसार, फोन अगस्त अंत में लॉन्च हो सकता है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले बताया गया है। इसमें 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। रियर साइड में 50MP का मेन कैमरा होगा। फोन में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 4 सीरीज का चिपसेट मिल सकता है। फोन में 10,000mAh बैटरी बताई गई है। साथ में कंपनी 80W फास्ट चार्जिंग दे सकती है।
Vivo V80 Lite 5G
Vivo V80 Lite 5G का लॉन्च 3 सितंबर को होने जा रहा है। फोन में 10,000mAh की धांसू बैटरी मिलेगी जो कि इसका बड़ा फीचर रहने वाला है। Vivo V80 Lite 5G डुअल कैमरा से लैस होगा। फोन में 50MP का मेन कैमरा सेंसर मिलने वाला है। साथ में सेकंडरी कैमरा भी है जो कि अल्ट्रावाइड सेंसर हो सकता है। फोन 6GB रैम के साथ बेंचमार्क लिस्टिंग में स्पॉट हो चुका है। इसमें राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। फोन दो रंगों में आने वाला है जिसमें ग्रीन और पिंक शेड शामिल हो सकते हैं।
Poco X8 Power
Poco X8 Power कथित तौर पर कंपनी का अगला फोन हो सकता है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K डिस्प्ले होगा। इसमें AMOLED पैनल मिलने वाला है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह 3840Hz PWM डिमिंग मिल सकती है। फोन में Gorilla Glass Victus 2 की सेफ्टी भी मिलेगी।
Poco X8 Power में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है। जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही गई है। इसकी बैटरी 10,000mAh की बताई गई है। कंपनी फोन को IP68 और IP69 रेटिंग से लैस कर सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स