Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में 10,000mAh की बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Xiaomi
Redmi Note 17 Pro Max 5G में 50MP कैमरा दिया गया है।
Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में 10,000mAh की बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च कर दिया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69/K रेटिंग से लैस किया गया है। आइए रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Redmi Note 17 Pro Max 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 (प्रभावी कीमत ₹44,999) और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹55,999 (प्रभावी कीमत ₹50,999) है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 23 सितंबर से शाओमी की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत एसबीआई कार्ड, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक कार्ड से भुगतान पर ₹5,000 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं HDB फाइनेंशियल सर्विसेज के किफायती पेमेंट ऑप्शन के जरिए ₹5,000 तक का 10% कैशबैक मिलेगा। Note 17 Pro सीरीज के साथ कई अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं, जैसे 3 महीने का यूट्यूब प्रीमियम लाइट और 200GB क्लाउड स्टोरेज के साथ 6 महीने का गूगल वन। इसके अलावा Jio यूजर्स ₹200 में OTT पास ले सकते हैं, जिससे उन्हें 16 प्रीमियम ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। साथ ही उन्हें ₹35,100 की कीमत वाले Google Gemini Pro के 18 महीने के फायदे भी मिलेंगे।
Redmi Note 17 Pro Max 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED सुपर सनलाइट डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 12-bit कलर डेप्थ और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले TÜV ट्रिपल आई प्रोटेक्शन के साथ हार्डवेयर लेवल लो ब्लू लाइट सॉल्युशन से लैस है। इसके अलावा वेट टच 2.0 से गीले होने पर भी बेहतर टच सुनिश्चित होता है। Note 17 Pro Max में HDR10+ और डॉल्बी विजन का सपोर्ट भी दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। कंपनी 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी का वादा करती है। Note 17 Pro Max में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W शाओमी हाइपर चार्ज फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69/K रेटिंग से लैस किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Note 17 Pro Max के रियर में f/1.5 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 6P लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं क्रिएटर्स के लिए Pro Max में 4K वीडियो का सपोर्ट मिलता है। इसके रियर कैमरे से 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग और 60fps तक 1080p रिकॉर्डिंग की जा सकती है। फ्रंट कैमरा 30fps पर 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, 5G, आईआर ब्लास्टर, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन डबल 5 स्टार क्वालिटी सर्टिफिकेशन SGS और TÜV के साथ कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग दी गई है। इसमें कई क्रिएटिव फीचर्स जैसे कि लाइव मोमेंट्स, HDR, पोर्ट्रेट मोड, अल्ट्रा HD मोड, पैनोरमा, प्रीसेट्स के साथ प्रो मोड, ड्यूल वीडियो और अंडरवॉटर मोड मिलते हैं। अंडरवॉटर मोड OTA अपडेट के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। Xiaomi HyperOS 3 परफॉर्मेंस, बैटरी मैनेजमेंट और कनेक्टिविटी के मामले में सिस्टम-लेवल पर सुधार लाता है और साथ ही कम्पैटिबल Xiaomi डिवाइस पर एक स्मूद अनुभव प्रदान करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ