Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी

आगामी स्मार्टफोन में डुअल 200 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Xiaomi 17 में तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले महीने चीन में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को पेश किया गया था

Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी

Photo Credit: Xiaomi

हाल ही में चीन में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • Xiaomi 18 में डुअल 200 मेगापिक्सल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Xiaomi 17 की जगह ले सकता है
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में चीन में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को पेश किया गया था। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 18 में डुअल 200 मेगापिक्सल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Xiaomi 17 की जगह लेगा। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया है कि Xiaomi 18 में बड़े कैमरा मॉड्यूल के साथ नए डिजाइन वाला रियर पैनल होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 हो सकता है। Xiaomi 17 की तरह आगामी स्मार्टफोन में कॉम्पैक्ट स्क्रीन वाले डिजाइन को बरकरार रखा जा सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max की तरह स्मार्ट प्राइवेसी डिस्प्ले दिए जाने की कम संभावना है। 

Xiaomi 18 में डुअल 200 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Xiaomi 17 में तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Xiaomi के लॉन्च की समयसीमा के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। पिछले महीने चीन में  Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को पेश किया गया था। इंटरनेशनल मार्केट में इन स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

भारत में Xiaomi 18 Pro को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले (1,120 x 2,436 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट है। यह Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 2.7 इंच AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Xiaomi 18 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में  सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है।  Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के अलावा 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  2. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  5. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  6. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  7. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  8. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  9. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  10. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »